बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विपक्षी एलायंस की बैठक का अब कोई मतलब नहीं : विजय कुमार सिन्हा

विपक्षी एलायंस की बैठक का अब कोई मतलब नहीं : विजय कुमार सिन्हा

PATNA : भाजपा विधान मंडल दल के नेता विजय कुमार सिन्हा ने इंडी गठबंधन की 19 दिसंबर को प्रस्तावित बैठक पर तंज कसते हुए कहा कि इस एलायंस की बैठक का अब कोई मतलब नहीं है। सिन्हा ने कहा कि 5 राज्यों के पिछले चुनाव में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, जदयू और आम आदमी पार्टी के बीच सीटों को लेकर झगड़ा समूचे भारतवर्ष में वायरल हो गया। 

सिन्हा ने कहा की विभिन्न राज्यों में सीट बंटवारे को लेकर इनकी बात नहीं बनी और एक दूसरे के विरुद्ध इन्होने अपना अपना उम्मीदवार दिया। कांग्रेस को छोड़कर किसी भी विपक्षी दल को 100-150 से अधिक वोट नहीं मिला। जब ये राज्य स्तर पर आपसी सहमति नहीं बना सके तो देश के स्तर पर इनके बीच सीट का तालमेल असंभव है।

सिन्हा ने कहा कि बिहार की महागठबंधन सरकार में राजद ठगा महसूस कर रही है। मुख्यमंत्री बनने के शर्त पर समझौता होने के बाद भी उन्हें ये पद नहीं मिल रहा है। कांग्रेस भी 2 मंत्री पद और मांग कर रहा है। वाम दल शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को हटवाने का अभियान चला रहा हैं जो अभी तक असफल है। इन सभी कारणों से महागठबंधन सरकार में सभी अस्त-व्यस्त हैं। फिर भी ये अपनी हताशा और निराशा में गाल बजाने से बाज नहीं आ रहे हैं।

सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी की आंधी पूरे देश में चल रही है। तीन राज्यों के चुनाव में भाजपा की भारी जीत इसका उदाहरण है। राष्ट्रवाद और विकसित भारत बनाने का संकल्प लेकर प्रधानमंत्री आगे बढ़ रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस मुक्त भारत बनना तय है।

Suggested News