बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पंचायत का तालिबानी फरमान! नाबालिगों की करा दी जबरिया शादी, मोहब्बत का चस्का पड़ा भारी

पंचायत का तालिबानी फरमान! नाबालिगों की करा दी जबरिया शादी, मोहब्बत का चस्का पड़ा भारी

SAMASTIPUR.  बड़ी खबर समस्तीपुर से है, जहां मुसरीघरारी थाना इलाके के हरपुर ऐलोथ वार्ड संख्या 7 में पंचायत का तालिबानी चेहरा सामने आया है। पंचायत ने एक नाबालिग प्रेमी युगल को जबरन शादी करा देने का तालिबानी फरमान सुना दिया। जब लड़के के द्वारा इसका विरोध किया गया तो पंचायत में ही उसकी पिटाई भी की गई। फिर कुछ लोग लड़के को पकड़े रहे और लड़की के हाथ से फूलों की माला लड़के के गले मे पहना दिया गया।

 वहीं परिजनों ने बताया कि लड़का लड़की दोनों नाबालिग हैं। फिर भी प्रेम प्रसंग की बात फैलाकर स्थानीय कुछ लोग सामाजिक दुश्मनी के कारण उनके बच्चों के साथ जबरदस्ती ऐसा कर रहे हैं। लड़के के दादा ने बताया कि लड़का-लड़की दोनों नाबालिग हैं। लड़के की उम्र 19 साल है,वहीं लड़की सिर्फ 17 साल की है। उन्होंने बताया कि हमने दोनों की उम्र को देखते हुए इस शादी का विरोध किया। लेकिन पंचायत और समाज के कुछ बड़े लोगों ने जबरन उनकी शादी करवा दी। 

पुलिस तक पहुंचा मामला

पंचायत द्वारा कराई गई इस जबरिया शादी का मामला पुलिस तक पहुंच गया। बाद में ग्रामीणों की सूचना पर मुसरीघरारी पुलिस मौके पर पहुंची और लड़के की अपने साथ ले गयी और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं बताया जा रहा है युवक युवती के परिवार ने इस शादी को मानने से इनकार कर दिया है। परिवार का कहना है दोनों नाबालिग हैं ऐसे में इस रिश्ते को मान्य करार नहीं दिया जा सकता है।

छपरा में भी आया ऐसा ही मामला

गांववालों द्वारा जबरन शादी कराने का ऐसा ही मामला छपरा में भी सामने आया था, यहां परसा प्रखंड के एक गांव में प्रेमिका से मिलने गए युवक को गांववालों ने पकड़ लिया और दोनों की शादी करा दी।

Suggested News