बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना- लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का 18 मार्च से होगा परिचालन, बुकिंग हुई शुरू, जानें टाइमटेबल

पटना- लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का 18 मार्च से होगा परिचालन, बुकिंग हुई शुरू, जानें टाइमटेबल

PATNA: बिहार से वाराणसी, अयोध्या और यूपी की राजधानी लखनऊ तक सबसे तेज रेल सफर की शुरूआत 18 मार्च से होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मार्च को पटना-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। जिसका परिचालन 18 मार्च से शुरू हो रहा है। यह ट्रेन शुक्रवार छोड़कर सप्ताह के छह दिन चलेगी। रेलवे ने पटना-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन का किराया तय कर दिया है। वहीं इस ट्रेन के लिए बुकिंग शुरू हो गई है।

18 मार्च से शुरू होगा परिचालन

जानकारी अनुसार 22346 वंदे भारत एक्सप्रेस 18 मार्च से पटना से सुबह 6:05 बजे रवाना होकर आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बनारस, अयोध्या धाम होते हुए दोपहर 2:30 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। वापसी में 22346 वंदे भारत गोमतीनगर से दोपहर 3:20 बजे चलकर रात 11:45 बजे पटना पहुंचेगी। गोमतीनगर से पटना के किराए में एसी चेयरकार में 308 रुपये और एग्जिक्यूटिव क्लास में 369 रुपये कैटरिंग चार्ज भी जोड़ा गया है। इसमें पानी की बोतल से लेकर रास्ते में नाश्ता, खाना की व्यवस्था रहेगी।

वंदे भारत का इतना होगा किराया (रुपये में)

किराया  एसी चेयरकार    एग्जिक्यूटिव क्लास

पटना  -      1465    2700

अयोध्या -    545    1040

बनारस   -  865    1680

21 फरवरी से शुरू होगा प्रयागराज तक के लिए संचालन

वहीं गोरखपुर से सुबह 6:05 बजे चलकर लखनऊ 10:20 बजे आने वाली वंदे भारत का गुरुवार से प्रयागराज तक के लिए संचालन शुरू हो गया। वह शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन प्रयागराज जाएगी। यह लखनऊ से सुबह 10:35 बजे चलकर रायबरेली के रास्ते प्रयागराज दोपहर 1:35 बजे पहुंचेगी। वापसी में प्रयागराज से दोपहर 3:15 बजे चलकर लखनऊ शाम 6:15 बजे और गोरखपुर रात 10:40 बजे पहुंचेगी। पहले दिन इस ट्रेन से 37 यात्री प्रयागराज गए। वहीं लखनऊ-देहरादून वंदे भारत का शेड्यूल इसी सप्ताह जारी हो सकता है। सेंटर फार रेलवे इंफॉरमेशन सिस्टम (क्रिस) ने इसकी फीडिंग अपने सिस्टम पर कर दी है, लेकिन अभी बुकिंग शुरू नहीं हुई है।

जानें टाइमटेबल

22547 वंदे भारत सोमवार को छोड़कर सप्ताह के शेष छह दिन सुबह 5:15 बजे लखनऊ जंक्शन से रवाना होकर 8:33 बजे बरेली, 9:52 बजे मुरादाबाद, दोपहर 12:10 बजे हरिद्वार होकर 1:35 बजे देहरादून पहुंचेगी। वापसी में 22548 वंदे भारत देहरादून से दोपहर 2:25 बजे चलकर हरिद्वार से 3:26 बजे, मुरादाबाद से शाम 5:40 बजे, बरेली से 7:03 बजे होते हुए लखनऊ जंक्शन रात 10:40 बजे पहुंचेगी।

Suggested News