बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में चेक पोस्ट पर वाहनों से अवैध वसूली करते 5 बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कार और नगद किया बरामद

गोपालगंज में चेक पोस्ट पर वाहनों से अवैध वसूली करते 5 बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कार और नगद किया बरामद

GOPALGANJ : जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेकपोस्ट पर वाहन चालकों से अवैध वसूली करते पांच अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लिए गए अभियुक्तों  में कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी गांव निवासी स्व० दिनानाथ तिवारी के बेटा अवधेश तिवारी,  शंभूनाथ शाही  के बेटा प्रवीण कुमार, सतीश शाही के बेटा प्रवीण कुमार शाही, स्व० पप्पु यादव के बेटा मंटु यादव और बंका राय के बेटा पंकज राय शामिल है। वही गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने एक हजार रुपया नगद और एक कार बरामद कर जब्त किया है।

दरअसल इस संदर्भ में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की बलथरी चेकपोस्ट पर कुछ लोगो द्वारा वाहन चालकों से अवैध वसूल करते है। साथ ही वाहन चालकों से मारपीट भी की जाती थी। प्राप्त सूचना के आधार पर एक टीम गठित कर बलथरी चेक पोस्ट पर छापामारी की गई। 

छापामारी के दौरान पांच अभियुक्तों को अवैध वसूली करते हुए गिरफ्तार किया गया। साथ ही जिस वाहन से वसूली की जाती थी। उस वाहन को भी बरामद कर जब्त किया गया है। इनके द्वारा पूर्व में भी वसूली का  कार्य किया जाता था। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था और एक फिर अवैध वसूली करते हुए पकड़े गए है। जिन्हे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट

Suggested News