बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्णिया का चर्चित जग्गू हत्याकांड, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा

पूर्णिया का चर्चित जग्गू हत्याकांड, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा

PURNIYA : जिले के मरंगा में 21 दिसंबर को ईंट भट्ठा व्यवसायी के भाई जग्गू राय की हत्या गोली मारकर कर दी गई थी। इस हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

पूर्णिया एसपी विशाल शर्मा ने बताया कि ईंट भट्ठा गोलीकांड मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान मरंगा थानाक्षेत्र के सतकोदरिया पूरब टोला निवासी प्रभाष कुमार यादव के रूप में हुई है। पूछताछ में इसने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। 

एसपी ने बताया कि जग्गू हत्याकांड मामले में मास्टर माइंड सुनील यादव समेत 6 अरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई थी। मामले में जल्द से जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सदर एसडीपीओ आनंद कुमार पांडेय के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। 

उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक अनुसंधान के दौरान पता चला कि छह अरोपियों से एक प्रभाष कुमार यादव को उसके घर में छिपा हुआ है। जानकारी मिलने के बाद मरंगा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्र ने दलबल के साथ सतकोदरिया पूरब टोल पहुंचकर अरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

एसपी ने बताया इस मामले के मास्टरमाइंड समेत अन्य अरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

पूर्णिया से श्याम नंदन की रिपोर्ट 

Suggested News