बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मांझी को ज्यादा भाव नहीं देने के मूड में आरजेडी, रघुवंश बोले- ज्यादा सीटें लेने के लिए पूर्व सीएम ऐसा बोल रहे हैं

मांझी को ज्यादा भाव नहीं देने के मूड में आरजेडी, रघुवंश बोले- ज्यादा सीटें लेने के लिए पूर्व सीएम ऐसा बोल रहे हैं

PATNA: पूर्व मुख्यमंत्री और HAM के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी के महागठबंधन से अलग होने के ऐलान के बाद बिहार में सियासत तेज है। इसको लेकर आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने जीतनराम मांझी पर तंज कसा है। 

पटना में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि कुछ ज्यादा सीटें लेने के कारण मांझी इस तरह बोल रहे हैं। अपने कार्यकर्ताओं को संतुष्ट करने के लिए नेता लोग इस तरह की बातें करते हैं। सब लोगों को मना लेंगे।

उन्होंने कहा कि संधर्ष शुरू होगा तो सभी एक साथ आ जाएंगे। किसी को घमंड में नहीं रहना चाहिए। जब लड़ाई होने लगेगी तो सब का घमंड टूट जाएगा। लोगों को बैठ कर बातें करनी चाहिए हवा में बात नहीं करनी चाहिए।

रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि एनडीए सरकार के खिलाफ आरजेडी अब लड़ाई लड़ेगी। अब आंदोलन की शुरूआत हो रही है। जेल भरो आंदोलन तक होगा। उन्होंने कहा कि बिहार में 72 लाख सदस्य संघर्ष करने के लिए तैयार हो रहे हैं। एनडीए सरकार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई शुरु होगी।



Suggested News