बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के सरकारी सेवकों पर रवि का वार, 5 छुट्टियों का होगा नुकसान

बिहार के सरकारी सेवकों पर रवि का वार, 5 छुट्टियों का होगा नुकसान

PATNA : बिहार के सरकारी सेवकों पर रवि का वार हुआ है। अगले साल यानी 2020 में सरकारी कर्मियों को पांच छुट्टियों का नुकसान होगा। उनकी छुट्टियां इसलिए कम हो जाएंगी क्योंकि उस दिन रविवार होगा।

बुधवार को बिहार सरकार ने 2020 के कैलेंडर की जो मंजूरी दी है उसमें पांच छुट्टी के दिन में रविवार आता है। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, संत रविदास जयंती 8 फरवरी, बिहार दिवस 22 मार्च, मुहर्रम 30 अगस्त, और दुर्गा पूजा नवमी 25 अक्टूबर को रविवार है।

2019 में सेवकों को 37 सार्वजनिक अवकाश मिले अगर कोई सेवक थोड़ी सी ट्रिक लगा ले तो होली में लगातार 5 दिनों की छुट्टी मिल सकती है। लेकिन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा पेश प्रस्ताव के अनुसार अगले वर्ष सरकारी सेवको को 32 छुट्टी ही मिलेंगे।

विवेकानंद की रिपोर्ट


Suggested News