बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा के गोविन्दपुर में 9 पंचायतों के परिणाम घोषित, इन प्रत्याशियों ने मारी बाजी

नवादा के गोविन्दपुर में 9 पंचायतों के परिणाम घोषित, इन प्रत्याशियों ने मारी बाजी

NAWADA : जिले के नक्सल प्रभावित इलाका गोविंदपुर प्रखंड के सभी नौ पंचायतों के मुखिया पद के विजयी प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए गए हैं। बकसोती पंचायत में सुनीता देवी विजयी हुईं। उनको 900 वोट मिले। जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनिता देवी को 852 मत प्राप्त हुए। भवनपुर में मनोज कुमार ने 656 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कैलाश राम को 606 वोट मिले। 

बुधवारा में बसंत ठाकुर ने 1466 वोट लाकर जीत हासिल की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रविंद्र साव को 1296 वोट मिले। सुघड़ी में जयरानी देवी 2065 वोट लाकर जीतीं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुनीता देवी को 1084 मत हासिल हुए। माधोपुर में प्रिंस कुमार उर्फ आनंदी यादव ने 1869 वोट लाकर जीत दर्ज की। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अशोक प्रसाद को 825 वोट मिले। बनिया बिगहा में मिन्ता देवी ने 1699 वोट लाकर जीत हासिल की। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुनैना देवी 1220 वोट ही मिल सके। गोविंदपुर में अनुज सिंह ने 1538 वोट लाकर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी व निवर्तमान मुखिया अफरोजा खातून (1458) को हराया। 

सरकंडा में चमारी राम 1453 वोट लाकर जीते। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी को इंदु देवी को 874 वोट से संतोष करना पड़ा। विशनपुर में सुनील कुमार 1268 ने जीत दर्ज की है। पारस नाथ शर्मा 945 उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी को वोट से संतोष करना पड़ा। हालांकि अभी इस सीट के लिए आधिकारिक घोषणा बाकी है। दूसरी ओर जिला परिषद के लिए पूर्व जिप अध्यक्ष पुष्पा देवी ने जीत दर्ज की है। उन्हें 8071 वोट मिले हैं। जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी शोभा कुमारी को 7905 वोट प्राप्त हुए। उन्होंने 166 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। पुष्पा देवी राजद विधायक मो. कामरान की करीबी हैं।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News