बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रुपेश सिंह के गांव पहुंचे रालोसपा अध्यक्ष, परिवार को कहा - नहीं बख्शे जाएंगे हत्यारे

रुपेश सिंह के गांव पहुंचे रालोसपा अध्यक्ष, परिवार को कहा - नहीं बख्शे जाएंगे हत्यारे

छपरा। आज राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूरे केंद्रीय राज्यमंत्री श्री उपेंद्र कुशवाहा जी अपने नेताओं के साथ पटना में इंडिगो स्टेशन हेड श्री रूपेश कुमार जी की हत्या कर दी गई थी उनके गांव पहुंचे उनके पिता जी से मुलाकात किए पिताजी एक सेवानिवृत्त बिहार पुलिस से है रुपेश जी के पिताजी काफी दुखी हैं और गांव के आसपास के हजारों लोग भी दुखी हैं श्री रुपेश कुमार जी के पिताजी का कहना है रुपेश जी की पत्नी पढ़ी-लिखी हैं उनको सरकारी नौकरी एवं दो बच्चे हैं जिनको शिक्षा के लिए उचित व्यवस्था सरकार द्वारा कराई जाए श्री उपेंद्र कुशवाहा जी ने विश्वास दिलाया कि कोई भी अपराधी हो बख्शे नहीं जाएंगे एवं मुख्यमंत्री जी से मिलकर बहू को सरकारी नौकरी एवं बच्चों के लिए उचित शिक्षा की व्यवस्था की बात करेंगे

उपेंद्र कुशवाहा जी के साथ प्रदेश प्रधान महासचिव निर्मल कुशवाहा जी अभियान समिति के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र नाथ जीप्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता धीरज सिंह कुशवाहा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बीके सिंह जी महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु मंजिरी जी गोह विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ रणविजय कुमार पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद्रवंशी जी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुशवाहा जी प्रदेश उपाध्यक्ष पवन यादव जी आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष रोशन छात्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार जी सिवान जिला अध्यक्ष हेमंत कुशवाहा जी सैकड़ों नेताओं के साथ पहुंचे।

बता दें इंडिगो स्टेशन मैनेजर रुपेश सिंह की हत्या को लगभग 70 घंटे का समय गुजर चुका है, लेकिन अभी तक पुलिस किसी भी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है कि हत्या के पीछे क्या कारण थे और उसकी हत्या किसने की है।


Suggested News