बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लालू यादव की बेटी का नाम लेकर सम्राट चौधरी ने बोला जोरदार हमला, राजद -कांग्रेस के रिश्ते पर घेरा

लालू यादव की बेटी का नाम लेकर सम्राट चौधरी ने बोला जोरदार हमला, राजद -कांग्रेस के रिश्ते पर घेरा

PATNA: नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मन की बात कार्यक्रम के द्वारा देशवासियों को संबोधित किए। बिहार बीजेपी कार्यालय में पीएम मोदी के मन की बात को पूरे भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा सुना गया। वहीं प्रधानमंत्री के मन की बात समाप्त होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि 111वीं बार प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात को पूरा किया1।

बिहार से जो अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई और आंदोलन शुरू हुआ उसका जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने जनता को संबोधित किया है बढ़ते समृद्ध भारत की चर्चा की है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि आगे भी यह काम जारी रहेगा। वहीं संजय झा को जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर सम्राट चौधरी ने कहा कि, मैं बधाई देता हूं कोऑर्डिनेशन और अच्छा होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ एनडीए की सरकार चल रही है और अच्छा काम हो इसके लिए संजय झा के साथ प्रयास जारी रहेगा।

वहीं लालू यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि, लालू जी को कुछ चीज याद नहीं रहता है। बुजुर्ग हो चुके हैं। लालू प्रसाद यादव 74 के आंदोलन से राजनीति शुरुआत की थी। कानून के खिलाफ अपनी बेटी का नाम रखा था मीसा भारती। वह लालू यादव आज कांग्रेस की गोद में खेल रहे हैं। कांग्रेस ने लोकतंत्र और संविधान के साथ खिलवाड़ किया था। लालू प्रसाद यादव को कुछ याद नहीं रहता है इसलिए वह यह बात कर रहे हैं।

तेजस्वी के बिहार में हो रहे अपराधी घटनाओं के सवाल पर सम्राट चौधरी ने पदाधिकारी को चेतावनी दी। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्पष्ट रूप से पदाधिकारी को चेतावनी देते हुए कहा कि, हर हालत में कार्रवाई करनी होगी। कानून का राज्य स्थापित करना पड़ेगा। नीतीश कुमार ने जो सुशासन स्थापित किया है उसे फिर से स्थापित करना पड़ेगा। यह लालू का राज नहीं है जो सीएम हाउस में बैठकर ऑर्गेनाइज्ड क्राइम करते थे। यह नीतीश कुमार का सरकार है पूर्ण रूप से सुशासन स्थापित रहेगा।

पटना से वंदना की रिपोर्ट

Suggested News