बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शबनम शेख हुई सनातन की मुरीद, कंधे पर केसरिया ध्वज, पीठ पर राम मंदिर की तस्वीर, मुंबई से अयोध्या के लिए पैदल यात्रा पर निकली मुस्लिम महिला शबनम

शबनम शेख हुई सनातन की मुरीद, कंधे पर केसरिया ध्वज, पीठ पर राम मंदिर की तस्वीर, मुंबई से अयोध्या के लिए पैदल यात्रा पर निकली मुस्लिम महिला शबनम

DESK: 24 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस दिन रामलला की प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आम से खास सभी लोगों को निमंत्रण दिया जा रहा है। वहीं समारोह में लाखों राम भक्तों की भीड़ उमड़ेगी, जिसके लिए प्रशासन भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रही है। सभी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साहित हैं। रामलला के दर्शन के लिए सनातनी हिंदू हर प्रयास कर रहें है। भक्त कई किमी दूर से सिर्फ अपने भगवान राम की दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। लेकिन क्या हो जब एक गैर हिंदू भगवान राम की दर्शन के लिए पैदल यात्रा शुरू कर दे। मामला हैरान करने वाला जरूर है लेकिन सत्य है। दरअसल, रामलला की दर्शन के उद्देश्य एक मुस्लिम महिला भी इसी कठिन यात्रा पर निकल चुकी है।  

मुस्लिम महिला का नाम शबनम शेख बताया जा रहा है। जिनकी चर्चा इन दिनों खूब हो रही है। शबमन कंधे पर केसरिया ध्वज, पीठ पर राम मंदिर की तस्वीर और जय श्री राम का नारा लिखा हुआ बैनर के साथ मुख में राम नाम, राम भक्ति में लीन होकर मुंबई से अयोध्या के लिए पैदल यात्रा शुरू कर दी है। शबनम अब तक 100 किलोमीटर से भी ज्यादा सफर तय कर चुकी है। शबनम ने कहा कि,राजनीतिक दल राम मंदिर को लेकर हिंदू मुस्लिम कर रही है, जबकि उनके जैसे कई मुस्लिम हैं जो राम मंदिर के निर्माण से खुश हैं। 

शबनम खुद को सनातनी मुस्लिम बता रही है। उनका कहना है कि, उनका एक ही उद्देश्य है रामलला की दर्शन करना। शबनम शेख ने कहा कि वह बचपन से ही रामायण और महाभारत जैसे पौराणिक सीरियल्स को देखते हुई बड़ी हुई है। दोनों ही सीरियल का उसके जीवन पर गहरा असर है। वह प्रभु श्रीराम को आदर्श मानती है। अपने नाम के आगे सनातनी मुस्लिम लगाने का विचार सुबुही खान से प्रेरित होकर लिया है। 

वहीं शबनम शेख की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार के तरफ से तीन पुलिसकर्मी तैनात किया गया है। तीन पुलिसकर्मी में एक महिला पुलिसकर्मी भी शामिल है। शबनम ने बताया कि उनकी यात्रा आध्यात्मिक यात्रा है। उनके घर वालों ने हमेशा उन्हें प्रोत्साहित करने का काम किया है। शबनम प्रभु राम का नाम लेकर सफर शुरू कर चुकी हैं। वह पूरे दिन सफर करती हैं और अंधेरा होते ही टेंट लगाकर आराम करती है। फिर सुबह होते उनका सफर शुरू हो जाता है। शबनम पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के काम से प्रेरित हैं। उनका कहना है कि, अगर मौका मिला तो रामलला के दर्शन के बाद वह सीएम योगी से भी मिलेंगी।  

Suggested News