बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में भव्य जुलूस के साथ भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमाओं का हुआ सामूहिक विसर्जन, राष्टीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने की महाआरती

पटना में भव्य जुलूस के साथ भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमाओं का हुआ सामूहिक विसर्जन, राष्टीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने की महाआरती

PATNA: पटना में गुरुवार को भव्य जुलूस के साथ चित्रगुप्त की प्रतिमाओं का सामुहिक विसर्जन पटना सिटी के चित्रगुप्त घाट में किया गया। सहाय सदन में विभिन्न पूजा समितियों से आई श्री चित्रगुप्त की प्रतिमाओं को सामुहिक विसर्जन यात्रा हेतु आरती उतारकर पूर्व सांसद आर के सिन्हा ने रवाना किया। 

इस मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा के अलावा आयोजन समिति के प्रो निर्मल श्रीवास्तव, सुजीत वर्मा ,अरुण कर्ण समेत भारी संख्या मे अन्य पदाधिकारी शामिल थे। सभी प्रतिमाएं अन्नपूर्णा भवन से भव्यता के साथ सहाय सदन और सहाय सदन से शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुईं पटना सिटी स्थित श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर में एकत्रित हुईं। यहाँ  महाआरती के बाद एक एक कर सभी प्रतिमाओं को मंदिर परिसर मे स्थित विसर्जन सरोवर में विधि पूर्वक विसर्जित किया गया।

आयोजन के प्रणेता पूर्व सांसद आर के सिन्हा ने बताया कि उन्होंने श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर के अध्यक्ष का दायित्व लेने के बाद मंदिर को देश का भव्य धार्मिक पर्यटन स्थल बनाने और कलमजीवियों के नव जागरण आंदोलन को सशक्त करने की योजना के अंतर्गत पटना में गठित सौ से अधिक पूजा समितियों की श्री चित्रगुप्त प्रतिमाओं के सामुहिक विसर्जन को सबकी सहमति से करना शुरू किया। जिसकी भव्यता बढ़ी है।

ज्ञातव्य है कि 15 वर्षों पहले तक सारी प्रतिमाएं अलग अलग ही विसर्जित होती थी। फिर स्वर्गीय रविनंदन सहाय के नेतृत्व मे लिए गए निर्णय के बाद गांधी मैदान में सारी प्रतिमाएं एकत्रित होती थीं जिन्हें पास स्थित कलक्टरी घाट में विसर्जन किया जाता था। सभी प्रतिमाओं का आरती राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा द्वारा किया गया। विसर्जन कार्यक्रम में विधायक अरुण सिन्हा , ऋतुराज सिन्हा उपस्थित रहे। श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर के उपाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा और प्रधान सचिव सुदामा प्रसाद के साथ ही नवीन कुमार सिन्हा,अनुज सिन्हा,नवल सिन्हा आदि ने विसर्जन प्रबंधन में सहयोग किया।

Suggested News