बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जगदानंद सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाने से भी नहीं मिलेगा कोई फायदा, सुशील मोदी का लालू यादव पर बड़ा अटैक

 जगदानंद सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाने से भी नहीं मिलेगा कोई फायदा, सुशील मोदी का लालू यादव पर बड़ा अटैक

PATNA: बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर की आज जयंती है।इस मौके पर बिहार की सभी पार्टियां पूर्व सीएम की जयंती मना रही है।सभी पार्टिय़ां यह बताने में जुटी है कि वही पिछड़ों की सबसे बड़ी हितैषी हैं। बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

निशाने पर रहा लालू परिवार

जयंती कार्यक्रम में बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी के अलावे प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल समेत पार्टी के तमाम नेता मौजूद रहे।सुशील मोदी ने राजद पर हमला बोलते हुए कहा कि सिर्फ जगदानंद सिंह को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाने से सवर्णों का वोट नहीं मिलने वाला। मोदी ने कहा कि राजद की जो मंशा है वो कामयाब नहीं हो पाएगी।सवर्णों के लिए पहले पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर ने आरक्षण दिया उसके बाद नरेंद्र मोदी की सरकार ने आरक्षण देने का काम किया है।

मोदी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने सबसे पहले गरीब सवर्णों के लिए तीन फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की थी।उसके बाद मोदी सरकार ने 10 फीसदी आरक्षण दिया।ऐसे में लालू प्रसाद द्वारा अपनी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष सवर्ण समाज से आने वाले जगदानंद सिंह के बनाने से उन्हें अगड़ी जाति का वोट नहीं मिलने वाला। 

Suggested News