बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से किशोर बंदी हुआ फरार, पुलिस महकमे में मचा हडकंप

पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से किशोर बंदी हुआ फरार, पुलिस महकमे में मचा हडकंप

AURANGABAD : औरंगाबाद के बभंडी स्थित प्लेस ऑफ सेफ्टी से दाउदनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया एक किशोर बंदी रविवार की रात पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। प्लेस ऑफ सेफ्टी  के प्रभारी पदाधिकारी सुजीत कुमार ने बताया कि 31 मार्च को एक किशोर बंदी ने सीने में दर्द की शिकायत की थी।

औरंगाबाद के सदर अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्य के कारण यहां बंदी वार्ड की अनुपलब्धता की स्थिति में उसे इलाज के लिए दाउदनगर के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बंदी को वार्ड में भर्ती कर उसका इलाज चल रहा था। इसी बीच रविवार की रात वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। मामले की छानबीन की जा रही है। वहीँ फरार बाल बंदी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। हालांकि औरंगाबाद के प्लेस ऑफ सेफ्टी से किशोर बंदियों की फरारी का यह कोई नया मामला नही है। 

इसके पहले पिछले साल भी यहां से करीब दो दर्जन किशोर बंदी फरार हुए थे, जो बाद में पकड़े गये थे। यहां कुव्यवस्था का आरोप लगाकर किशोर बंदी पहले भी कई बार हंगामा कर चुके है। कई बार यहां मारपीट और सिर फुटौव्वल की घटना घट चुकी है। हर घटना के बाद यहां के अधिकारी व्यवस्था में सुधार लाने का दावा करते है पर यहां की व्यवस्थाएं सुधरने का नाम ही नही ले रही है।






Suggested News