बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सरकार बनाने के लिए तेजस्वी के पास न अक्ल है न बुद्धि, कोई पढ़ा लिखा है तो है नहीं उनके यहां, अवगुण से भरा है पूरा परिवार : साधू यादव

सरकार बनाने  के लिए तेजस्वी के पास न अक्ल है न बुद्धि, कोई पढ़ा लिखा है तो है नहीं उनके यहां, अवगुण से भरा है पूरा परिवार : साधू यादव

PATNA : कभी लालू प्रसाद के करीबी रहे साले साधू यादव अपने जीजा और भतीजे तेजस्वी यादव पर लगातार हमला कर रहे हैं। अब उन्होंने तेजस्वी यादव को बिहार के मुख्यमंत्री बनने की क्षमता पर ही सवाल उठा दिया है। साधू यादव ने कहा सरकार बनाने  के लिए तेजस्वी के पास न अक्ल है न बुद्धि। सफल सरकार बनाने के लिए पढ़ा लिखा भी होना जरुरी होता है, जो कि उनके परिवार में कहीं नजर नहीं आता है। 

साधू यादव ने कहा यह परिवार  समाज और जमात को बहिष्कार कर चल रहा है, वह अविष्कार कहां से करेंगे। इस दौरान उन्होंने राजद सुप्रीमो के उन आरोपों को भी खारिज कर दिया कि जिसमें नीतीश कुमार पर चोर दरवाजे से सरकार बनाने की बात कही जाती है। साधु यादव ने कहा कि उनके पास पर्याप्त विधायक है, इसलिए सरकार बनाए। उनकी सरकार मजबूती से चल रही है। पूर्ण बहुमत है। 

तो थूक चाटेगी राजद...

राजद सिर्फ गुमराह करने के लिए बात करती है। उनके पास कोई क्षमता नहीं है। यहां तक कांग्रेस भी उनके साथ नहीं है। अगर वह उनके साथ जाते हैं तो यह थूक चाटने की तरह हैं। साधू यादव ने कहा कि राजद खूद नंगी हो चुकी है, वह दूसरों को नंगा करने की बात न करें, यही बेहतर है।

नीतीश कुमार हैं असली कृष्ण

लालू-नीतीश  को कृष्ण अर्जुन की जोड़ी बताने पर साधू यादव ने राजद की खिंचाई करते हुए कहा कि यह बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा नीतीश कुमार के कारण ही 1990 में लालू प्रसाद बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। इसलिए लालू को कृष्ण बताने की गलती न करें क्यों कि जो पहले बनाता है वह ही कृष्ण होता  है। यह सिर्फ गुमराह करने के गलत तरीके से प्रचारित  किया जा रहा है।

गांव में लालू परिवार की हो रही है आलोचना

लालू  परिवार के कथनी करनी को सभी समझ चुके है। जो अपने जमात का नहीं हुआ वह दूसरों का क्या होगा। जमात कहता है कि आज जो परेशानी हमलोगों को उठानी पड़ती है, उसके लिए पूरी तरह से लालू का परिवार जिम्मेदार है। इन लोगों ने कहां- कहां क्या खेल किया है, यह अब सबलोग समझ चुके हैं। आज गांव में उनके परिवार ने जो किया, उसकी चर्चा हो रही है। जब यह लोग घर नहीं चल पा रहा है, तो बिहार कहां से चला पाएंगे। 


Suggested News