N4N DESK : जम्मू कश्मीर में एक बार फिर आतंकी हमला हुआ है। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गयी। जबकि 12 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है की आतंकियों ने पुलिस बस पर हमला किया है। इसी दौरान बस पर भारी गोलीबारी की गयी है। घटना श्रीनगर के बाहरी इलाके जेवन पन्था चौक इलाके की बतायी जा रही है। बताया जा रहा है की इस इलाके में विभिन्न सुरक्षा बलों के कई कैम्प मौजूद हैं। इलाके को अति सुरक्षित माना जाता है। इसके बावजूद आतंकियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गयी है और आतंकियों की तलाशी के लिए अभियान शुरू कर दी गयी है। हालांकि कश्मीरी जोन पुलिस की ओर से किए गए ट्वीट के अनुसार हमले में 14 लोगों के घायल होने की बात कही गई है।
गौरतलब है की कुछ दिन पहले ही कश्मीर के बांदिपोरा जिले में आतंकियों ने पुलिस की एक टीम पर फायरिंग की थी, जिसमें दो पुलिसकर्मी मारे गए थे। हमले में दोनों पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए थे। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया और वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। हमला 10 दिसंबर को बांदिपोरा के गुलशन चौक पर हुआ था।
बता दें की हाल ही में प्रवासी कामगारों और कश्मीरी अल्पसंख्यक समाज के लोगों को निशाना बनाए जाने की कुछ घटनाओं के बाद घाटी में यह दूसरा बड़ा आतंकी हमला है। पुलिस ने कहा था कि इन हमलों में शामिल सभी आतंकियों को पिछले दो महीने में अलग अलग मुठभेड़ों में मार गिराया गया था।