बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चिराग पासवान के प्रत्याशी पर हुआ जानलेवा हमला, पार्टी का आरोप – जदयू के संरक्षित गुंडों ने किया हमला

चिराग पासवान के प्रत्याशी पर हुआ जानलेवा हमला, पार्टी का आरोप – जदयू के संरक्षित गुंडों ने किया हमला

SAHARSA/PATNA : बिहार विधान परिषद के 24 सीटों के लिए आज थोड़ी देर पहले वोटिंग शुरू की गई है। लेकिन चुनाव से कुछ घंटे पहले लोजपा के प्रत्याशी पर जानलेवा करने की घटना सामने आई है। बताया गया कि विप चुनाव में सहरसा से लोजपा(रामविलास) के प्रत्याशी बनाए गए छतरी यादव (CHHATRI YADAV) पर कुछ लोगों द्वारा जानलेवा हमला किया गया है। हमले में घायल छतरी यादव को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जदयू पर लगाया सीधा आरोप

इस हमले को लेकर लोजपा(रा) की तरफ से सीधे सीधे जदयू पर आरोप लगाया गया है। पार्टी प्रवक्ता वेद प्रकाश पांडेय ने हमले की निंदा करते हुए बताया कि बिहार के सत्ता संरक्षित आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों द्वारा जानलेवा हमला कराया गया है। उन्होंने बताया कि यह हमला तब कराया गया, जब वह अपनी गाड़ी से जा रहे थे। इसी दौरान जदयू के लोगों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया, जिसमें गाड़ी को नुकसान पहुंचाया गया और हमारे प्रत्याशी पर भी हमला किया गया। 

लोजपा(रा) प्रवक्ता ने कहा कि सहरसा में हमारे प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित नजर आ रही थी। जिससे डर कर जदयू द्वारा संरक्षित अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। बिहार में अपराधियों को खुद नीतीश सरकार संरक्षण दे रही है। यही कारण है कि आए दिन यहां हत्या लूट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। वेद प्रकाश पांडेय ने कहा कि हमारे पार्टी प्रत्याशी पर हुए हमले का पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने हमले में जो लोग भी दोषी हैं, उन्हें तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।


Suggested News