बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार विधान परिषद् चुनाव में मुखिया संघ के अध्यक्ष ने वोट का किया बहिष्कार, जानिए क्या बताई वजह

बिहार विधान परिषद् चुनाव में मुखिया संघ के अध्यक्ष ने वोट का किया बहिष्कार, जानिए क्या बताई वजह

AURANGABAD : जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष और खैराबिंद पंचाायत के मुखिया सुजीत कुमार सिंह ने स्थानीय प्राधिकार एमएलसी चुनाव में आज वोट का बहिष्कार किया। मुखिया सोमवार को वोट डालने औरंगाबाद प्रखंड मुख्यालय नही आए। इस बीच उन्होने मीडिया से बात कर वोट बहिष्कार के कारणों का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि वें भाजपा के कट्टर समर्थक है। 

इस नाते भाजपा के एमएलसी उम्मीदवार की जीत के लिए उन्हे काम करना चाहिए था। लेकिन उन्हे भ्रष्टाचार पसंद नही है। वे मानते है कि भाजपा उम्मीदवार नेक और सच्चें इंसान है। वे 20 साल से औरंगाबाद के प्रत्यक्ष व परोक्ष प्रखंड प्रमुख है। इतनी लंबी अवधि के प्रमुख के कार्यकाल में भी वें औरंगाबाद प्रखंड कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को नही मिटा सके।

इसी कारण उन्होनंेउन्हे वोट नही देने का फैसला किया। चूंकि वे भाजपा के कार्यकर्ता होने के बावजूद अपनी पार्टी के कैंडिडेट को वोट नही कर रहे तो दूसरे को भी वोट नही देनेवाले थे। इसी कारण उन्होने वोट बहिष्कार किया। कहा कि इस कार्य के लिए उन्हे धमकी भी मिली है कि यदि भाजपा का उम्मीदवार हार गया तो तुम्हारी हत्या कर दी जाएंगी। मैं ऐसी धमकियों की परवाह नही करता।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट 

Suggested News