बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोदी सरकार जिसे अब तक नकारते रही वही बनी अब गले की फ़ांस, नीतीश के सांसद ने लोकसभा में कर दी बड़ी मांग

मोदी सरकार जिसे अब तक नकारते रही वही बनी अब गले की फ़ांस, नीतीश के सांसद ने लोकसभा में कर दी बड़ी मांग

PATNA: बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने का मांग लंबे समय से उठ रहा है। सीएम नीतीश की पार्टी जदयू लगातार इस मांग को केंद्र सरकार के समक्ष रखती आई है। वहीं आज जदयू ने संसद में इस मांग को रखा है। दरअसल, संसद का विशेष सत्र चल रहा है। आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर सभी सांसदों ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। इस दौरान शिवहर से सांसद बनी आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद ने भी धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा किया। 



इस दौरान लवली आनंद ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की। लवली आनंद ने धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए कहा कि, बिहार जब झारखंड से अलग हुआ तो प्रदेश में संसाधनों की कमी हो गई। ऐसे में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। यह मांग हमारी पार्टी की शुरू से ही रही है। हम उम्मीद करते हैं कि इस मांग को पूरा किया जाए। 



वहीं लवली आनंद ने कहा कि, शिवहर को रेल मार्ग से जोड़ने और बंद पड़े रिगा चीनी मिल को चालु किया जाए। ढाका को जिला बनाया जाए। साथ उन्होंने कहा कि, अयोध्या सीतामढ़ी, सीतामढ़ी जनकपुर कॉरिडोर बनाकर भक्तों के लिए यातायात को सुगम किया जाए। वहीं लवली आनंद ने इस दौरान बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की। 



दरअसल, विशेष राज्य का दर्जा (Special Category Status) भारत में उन राज्यों को दिया जाता है जो आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से पिछड़े होते हैं। यह दर्जा प्राप्त होने पर उन्हें केंद्र सरकार से अधिक वित्तीय सहायता और रियायतें मिलती हैं। विशेष राज्य का दर्जा (Special Category Status) प्राप्त करने से संबंधित राज्य को कई फायदे होते हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास को प्रोत्साहित करना होता है।


Suggested News