बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना के सभी स्कूल सुबह साढ़े नौ बजे से खुलेंगे, ठंड को देखते हुए डीएम ने दिया आदेश

पटना के सभी स्कूल सुबह साढ़े नौ बजे से खुलेंगे, ठंड को देखते हुए डीएम ने दिया आदेश

PATNA : स्कूल जानेवाले बच्चों के लिए यह खबर राहत वाली है। पटना के डीएम कुमार रवि ने सुबह साढ़े नौ बजे से सभी स्कूलों को खोलने का आदेश दिया है। बुधवार से यह आदेश लागू हो जायेगा। पटना के सभी स्कूलों की टाइमिंग बुधवार से सुबह साढ़े नौ बजे हो जायेगी। 

मंगलवार को पटना के डीएम कुमार रवि ने आदेश जारी करते हुए कहा कि ठंड के मद्देनजर यह बदलाव किया गया है। ठंड बढ़ने लगी है, जिससे छोटे बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्लास 1 से लेकर क्लास 8 वीं तक के बच्चों के लिए सुबह साढ़े नौ बजे से स्कूल खोलने की टाइमिंग कर दी गयी है। 

ठंड के चलते पटना जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों का समय बदला गया है। ठंड लगातार बढ़ रही है और तापमान में भारी गिरावट देखी जा रही है। अभी ठंड और बढ़ने का अनुमान है।  हो रही है।

छात्रों के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए समय में परिवर्तन किया गया है। परिवर्तित समय बुधवार से प्रभावी होगा। इसके पहले पटना के कई स्कूल सुबह 7 बजे और 8 बजे खुल रहे थे।  

Suggested News