बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर में पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने गंगा नदी में लगायी छलांग, गोताखोरों की तत्परता से बची जान

मुंगेर में पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने गंगा नदी में लगायी छलांग, गोताखोरों की तत्परता से बची जान

MUNGER : मुंगेर जिला प्रशासन के द्वारा नियुक्त गोताखोरों के द्वारा लगातार गंगा में डूब रहे लोगों के जान बचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाई जा रही है। ताजा मामला में मुंगेर के सोझीं गंगा घाट का है, जहाँ एक वृद्ध महिला ने आत्महत्या के नियत से गंगा में छलांग लगा दिया। इसके बाद गंगा के धार में बहते हुए वह डूबने लगी। 

लेकिन उसी समय गंगा में नाव से घूम रहे गोताखोरों की एक टोली जिसमे सुप्रशांत, जितेंद्र, विकास गोपी सहनी और गौतम शामिल थे। सही नाव से गंगा में घूम रहे थे। और महिला को डूबते देख सभी ने तुरंत गंगा में कूद काफी मशक्कत से उस वृद्ध महिला की जान को बचाते हुए उसे गंगा से निकालकर घाट पर लाया। इसके बाद डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को बुला उसे पुलिस के सुपूर्द कर दिया। 

गोताखोरों ने बताया की पूछने पर महिला ने बताया की वह लखीसराय की रहने वाली गणेश पासवान की पत्नी श्यामा देवी है और यहां किसी की शादी में आई हुई है। साथ ही बताया की उसका बेटा मर चुका है और उसका कोई नही है। जिस कारण वह मरना चाहती है। साथ ही गोताखोरों ने बताया की हम लोगों को अगर जिला प्रशासन के द्वारा घाटों पर स्थाई तौर पर तैनात कर दिया जाय तो और कितनों की जिंदगी बचाने में वे साफ होगें।

मुंगेर से इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट

Suggested News