बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में सामने आई चाचा की हैवानियत, भतीजी की हत्या कर शव को जलाया, परिजनों ने दुष्कर्म कर हत्या का लगाया आरोप

भागलपुर में सामने आई चाचा की हैवानियत, भतीजी की हत्या कर शव को जलाया, परिजनों ने दुष्कर्म कर हत्या का लगाया आरोप

BHAGALPUR: भागलपुर में एक चाचा की हैवानियत सामने आई है। जहां आरोपी चाचा ने पहले अपने भाई- भाभी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया फिर बच्ची को उठाकर लेकर गया और उसकी हत्या कर दी। दरअशल,घटना रविवार की है। भागलपुर जिला के अकबरनगर थाना क्षेत्र भवनाथपुर बगीचे के समीप करीब पांच वर्षीय बच्ची का शव बरामद किया है। शव बरामद होते ही बगीचे में खलबली मच गई। बड़ी संख्या में भीड़ एकट्ठा हो गई। 

घटना के बाद मृत बच्ची की पहचान सुल्तानगंज थानाक्षेत्र के गनगनिया फतेहपुर निवासी रुदल मांझी की पुत्री पायल कुमारी के रूप में हुई है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि मृत बच्ची एक दिन पूर्व ईट-भट्ठे से लापता हो गयी थी। ईट-भट्ठे पर काम कर रहे मजदूर ने बताया कि एक दिन पूर्व वह अपने चाचा के साथ बिस्कुट लेने के लिए दुकान गयी थी जो अन्य लोगों ने भी देखा था। इसके बाद से बच्ची अचानक लापता हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। रविवार को कुछ लोगों ने ईट-भट्ठे के बगल के बगीचे में क्षत-विक्षत अवस्था में देखा तो आसपास के लोगों को जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने शव की पहचान की।

मृतक बच्ची की मां सुनीता देवी ने बताया कि रिश्ते से उसके चाचा दो दिन पूर्व घर आए थे। इसके बाद वह रात में खाना खाकर घर पर ही रुके और दूसरे दिन भट्ठे पर आकर बच्ची को बिस्किट खिलाने के बहाने से लेकर शनिवार की सुबह नौ बजे चला गया तब से गायब थी। इधर घटना की जानकारी मिलते ही अकबरनगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर विधि व्यवस्था डीएसपी को घटना की जानकारी दिया। सूचना मिलते ही डीएसपी मंगलेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे व शव का पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया। स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने आरोपी पर दुष्कर्म कर हत्या की आशंका जताई है।

मृतका की मां ने बताया कि आरोपी चाचा की उसकी बेटी पर गलत निगाह थी। साक्ष्य छिपाने लिए बच्ची को बगीचे में जमा पत्तियों से जलाकर झुलसा दिया था। जिससे शव की पहचान न हो सके। वहीं रात में गीदड ने शव को छत-विक्षत कर दिया था। मां ने बच्ची के हाथ में चूड़ी व कपड़े देख शिनाख्त की। वहीं डीएसपी विधि व्यवस्था डीएसपी मंगलेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन किया। बच्ची का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रिपोर्ट आने के बाद मौत का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल परिजनो का आरोप है कि उसके चाचा ने बहला फुसला कर बच्ची को साथ ले गया था और उसकी हत्या कर दी। वहीं थानाप्रभारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि ईंट भट्ठे के समीप एक बच्ची की शव बरामद कर पोस्टमार्टम में भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना का कारण पता चल पाएगा।

Suggested News