बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Home  ›  Region  ›  

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने फिर पेश किया मिसाल, सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की मदद के लिए रोका काफिला, खूब हो रही सराहना

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने फिर पेश किया मिसाल, सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की मदद के लिए रोका काफिला, खूब हो रही सराहना

PATNA: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शनिवार को सेवा भावना की मिसाल पेश की। चिराग अपने काफिले के साथ बरबीघा से गुजर रहे थे। उस दौरान सड़क हादसे में घायल एक शख्स को सड़क पर तड़पता देख चिराग ने तुरंत अपना काफिला रोका और घायल की मदद के लिए गाड़ी से बाहर आ गए। उन्होंने घायल को त्वरित उपचार मुहैया कराने में मदद की। चिराग घायल के पास गए उसे उठाया फिर अपने अधिकारियों से कहकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। 

चिराग के साथ मौजूद अधिकारियों ने घायल को उठाकर ऑटो बैठाकर अस्पताल भिजवाया। चिराग पासवान अक्सर ही सेवा एंव करुणा की मिसाल पेश करते रहते हैं। उन्होंने पहले भी कई मौकों पर सड़क हादसे में घायल लोगों को मदद पहुंचाई है। एक चिराग उसी अंदाज में लोगों का दिल जीत लिए।  

बता दें कि, चिराग पासवान मोदी सरकार के तीसरे कार्यालय में केंद्रीय मंत्री बने हैं। पहली बार उन्हें मोदी कैबिनेट में जगह मिली है। चिराग लोकसभा चुनाव 2024 में हाजीपुर से एनडीए उम्मीदवार थे। हाजीपुर चिराग पासवान के पिता रामविलास पासवान का संसदीय क्षेत्र है।जहां से चिराग पहली बार चुनाव लड़े थे और जीते भी।

चिराग कुमार पासवान वर्तमान मोदी 3.0 कैबिनेट में कैबिनेट मंत्री हैं। इन्होंने 9 जून 2024 को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री के रूप मे शपथ ली। चिराग कुमार ने 2014 लोक सभा चुनाव में बिहार राज्य की जमुई लोक सभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार सुधांशु शेखर भास्कर को करीब 85,000 मतो से हराया। चिराग पासवान ने 2019 के लोक सभा चुनावों में इसी सीट से भूदेव चौधरी को हराया और दूसरी बार लोक सभा के सांसद बने। पासवान चिराग का रोजगार के नाम से एक एनजीओ भी चलाते हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में चिराग पासवान, हाजीपुर सीट से एक लाख से ज्यादा वोटों से जीतें 

Editor's Picks