बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सर्वश्रेष्ठ विधानमंडल का चयन करने वाली समिति की बैठक में विजय सिन्ह हुए शामिल, मापदंडों पर हुई चर्चा

सर्वश्रेष्ठ विधानमंडल का चयन करने वाली समिति की बैठक में विजय सिन्ह हुए शामिल, मापदंडों पर हुई चर्चा

पटना. बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को लोकसभा के एनेक्सी भवन स्थित समिति कक्ष में भारत में सर्वश्रेष्ठ विधान सभा/ विधान परिषद के चयन के लिए मानक तय करने के लिए पीठासीन पदाधिकारियों की नवगठित सात सदस्यीय समिति की आयोजित बैठक में भाग लिया। इस बैठक की अध्यक्षता कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी ने की।

बैठक के दौरान वजय कुमार सिन्हा ने सबसे पहले लोक सभाध्यक्ष ओम बिरला द्वारा उन्हें इस समिति का सदस्य नामित करने तथा समिति की बैठक शीघ्र आयोजित करने के लिए समिति के सभापति विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी को धन्यवाद दिया। विजय सिन्हा ने कहा कि उत्कृष्ट विधान सभा/परिषद के चयन के लिए मानदंड निर्धारित करने के लिए इसकी विधायी क्षमता और उस विधायी क्षमता का महत्तम प्रदर्शन, इसके महत्वपूर्ण बिंदु हो सकते हैं। इसके इर्द-गिर्द ही वे सभी संकेतक रखे जाएंगे, जिसके आधार पर उत्कृष्ट विधानमंडल का चयन किया जा सकेगा।

चयन के लिये सदन की विधायी क्षमता के गुणवत्तापूर्ण सकारात्मक प्रदर्शन को भी एक आधार बनाया जा सकता है। इस बैठक में आज विस्तार से सभी मापदंडों पर विमर्श किया गया। जल्दी ही इसकी अगली बैठक आयोजित होगी। बैठक में दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल, असम विधान सभा के अध्यक्ष विश्वजीत दामरे, गुजरात विधानसभा की अध्यक्ष डॉ. निमाबेन आचार्य, तमिलनाडु विधानसभा के अध्यक्ष एम. अप्पावु भी शामिल थे।       

Suggested News