बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्यार में फरार हुआ युवा जोड़ा तो गुस्साई भीड़ बनी अमानवीय... लड़के की 42 साल की माँ को निर्वस्त्र कर घुमाया, 7 गिरफ्तार

प्यार में फरार हुआ युवा जोड़ा तो गुस्साई भीड़ बनी अमानवीय... लड़के की 42 साल की माँ को निर्वस्त्र कर घुमाया, 7 गिरफ्तार

DESK. प्यार में पड़ा एक युवा जोड़ा घरवालों की मर्जी के खिलाफ फरार हुआ तो गुस्साई भीड़ अमानवीय बन गई. लड़के के घर पर भीड़ ने हमला बोल दिया और उसकी मां के साथ दुर्व्यवहार किया. घर में तोड़फोड़ के बाद महिला के साथ मारपीट करते हुए उसे न्यूड कर दिया। इसके बाद बिजली के खंभे में बांधकर उसको बुरी तरह से मारा पीटा गया।

मामला कर्नाटक के बेलगावी का है. यहां पुलिस आयुक्त सिद्धरामप्पा ने कहा कि 24 वर्षीय अशोक और 18 वर्षीय प्रियंका दोनों एक ही समुदाय और एक ही गांव के हैं और एक-दूसरे से प्यार करते थे। सोमवार रात करीब 12:30 बजे वे गांव से चले गए। पुलिस ने बताया कि इससे नाराज होकर लड़की के माता-पिता और रिश्तेदार उसके घर में घुस गए और उसकी मां के साथ अमानवीय व्यवहार किया। काकती पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज किया गया है। सात लोगों को अरेस्ट कर लिया गया है।

बेलगावी के न्यू वंटामुरी गांव के रहने वाले लड़के के घर पर भीड़ ने हमला बोल दिया। लड़का की वजह से गुस्साई भीड़ ने उसकी मां को घसीटते हुए बाहर लाया। घर में तोड़फोड़ के बाद महिला के साथ मारपीट करते हुए उसे न्यूड कर दिया। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर सात लोगों को अरेस्ट किया है। उधर, इस मामले को संज्ञान में लेकर उच्चाधिकारियों को सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है।

कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर ने कहा कियह दुर्भाग्यपूर्ण है। तुरंत हमारी पुलिस गई और महिला को बचाया और अस्पताल ले आई। हमने मामला दर्ज कर लिया है और सात लोगों को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच जारी. कार्रवाई पहले ही हुई हिया. इन लोगों पर कानून के मुताबिक मामला दर्ज करने के लिए जो भी जरूरी होगा, हम जरूर करेंगे।''

Suggested News