बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

PMCH में इलाज के दौरान महिला की मौत, भाई गंभीर हालत में इलाजरत, दोनों को दबंगों ने जलाया था

PMCH में इलाज के दौरान महिला की मौत, भाई गंभीर हालत में इलाजरत, दोनों को दबंगों ने जलाया था

पटना. दरभंगा के दबंगों द्वारा जलाई गई महिला जिंदगी से जंग हार गई। पीएमसीएच में सोमवार देर रात को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी। महिला 85 प्रतिशत जल चुकी थी। इसके बाद उसे पटना रेफर किया गया। जहां उसकी मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि महिला गर्भवती थी।

वहीं घटना के बाद पीएमसीएच में इलाज के दौरान गर्भ में ही बच्चे की भी मौत हो गई। महिला को बचाने के लिए डॉक्टर ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकाल, लेकिन जच्चा और बच्चा दोनों में से एक भी नहीं पच पाये।

वहीं महिला के भाई को भी दबंगों ने जला दिया था। उसका अभी भी गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि वह 70 प्रतिशत से अधिक जल गया है। उसका नाम संजय बताया जा रहा है।

Suggested News