बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR WEATHER : बिहार के इन जिलों में दिखेगा 'चक्रवात डाना' का असर, मौसम विभाग बारिश का जारी किया अलर्ट

BIHAR WEATHER: मौसम विभाग के अनुसार 23 अक्टूबर को दक्षिण-मध्य और पूर्वी बिहार के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज और छींटें पड़ने की संभावना है

डाना चक्रवात से मचेगी तबाही
तबाही मचाएगा डाना चक्रवात - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : बिहार में मानसून की विदाई के बाद एक ओर जहाँ ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात डाना  के कारण बिहार के कई जिलें में भीषण बारिश का आज पूर्वानुमान किया गया है। मौसम विभाग ने सूबे के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किए है। 

मौसम विभाग की माने तो बांका, मधेपुरा ,पूर्णिया ,कटिहार ,भागलपुर,खगड़िया में अगले कुछ घंटे में भीषण बारिश हो सकती है। इस  दौरान भीषण बारिश के साथ साथ मेघ गर्जन तथा वज्रपात की आशंका जताई गई है। मेघ के समय हवा की गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। 

इन जिलों के लोगो से  मौसम विभाग ने आग्रह किया है औऱ कहा है कि इस मौसम की स्थिति को  देखते हुए आप सतर्क और सावधान रहें। यदि आप खुले में हो तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान की शरण लें। ऊँचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान अपने खेतों में न जाए एवं मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करे।

 मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान 36.8  डिग्री सेलसियस सीतामढ़ी में दर्ज किया गया है और पिछले 24 घंटे में सबसे न्यूनतम  तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस डेहरी में दर्ज किया गया।

ऋतिक की रिपोर्ट

Editor's Picks