बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR WEATHER : माता रानी के साथ ही आज से बिहार से हो गयी दक्षिण पश्चिम मॉनसून की विदाई, मौसम विभाग ने किया दावा

दक्षिण पश्चिम मॉनसून की विदाई

PATNA : कल 9 दिनों की पूजा अर्चना के बाद विजयदशमी के अवसर पर माता रानी का विदाई किया गया। आज सभी जगह सिंदूर खेला का त्योहार मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में बिहार में अब माता के विदाई के साथ ही मानसून का भी विदाई होने जा रहा हैं। 

मौसम विभाग की तरफ से बिहार से मानसून का विदाई का पूर्वानुमान किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना की तरफ से कहा गया कि आज दिनांक 13 अक्टूबर  2024 को दक्षिण पश्चिम मॉनसून की वापसी समस्त बिहार से हो गयी है। इस साल मॉनसून का आगमन बिहार राज्य में 20 जून 2024 को हुआ एवं राज्य में इसका प्रसार सम्पूर्ण  रूप से 28 जून 2024 तक हो गया। 

राज्य से मॉनसून की वापसी की शुरुआत  11-अक्टूबर 2024 से हुई एवं इसकी सम्पूर्ण वापसी राज्य से 13-अक्टूबर  2024 को हुई है। हालाँकि बिहार का मौसम आज सुहाना रहा। आसमान में बादल छाए रहे। लेकिन बारिश नही हुई। 

मौसम सुहाना रहने के कारण सूबे के लोगों को उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप से निजात मिली। वहीं मौसम विभाग की तरफ से अगले एक सप्ताह के लिए बिहार के किसी भी जिले के लिए बारिश नहीं होने का पूर्वानुमान किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान 35.5  डिग्री सेल्सियस बेगूसराय में दर्ज किया गया है।

ऋतिक की रिपोर्ट 

Editor's Picks