बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR WEATHER: बिहार में मॉनसून की विदाई के बाद तापमान में आने लगी गिरावट, दीपावली व छठ में होगा गुलाबी ठण्ड का अहसास

बिहार में बदलने लगा मौसम

PATNA : बिहार में मानसून वापसी की शुरूआत 11 अक्टूबर से हुई और 13 अक्टूबर से यह पूरे प्रदेश से विदा हो गया। मानसून के विदा होने के बाद पूरे प्रदेश के मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है। मौसम का मिजाज बदलने से बिहार के लोगों ने राहत की सांस ली हैं। मानसून के विदाई बाद सूबे का मौसम ठंडा हो गया। 

राजधानी पटना सहित बिहार के कई जिले के तापमान में गिरावट आयी है। सूबे में ठंड का प्रभाव धीरे धीरे बढ़ रहा है। ठंड का प्रभाव बढ़ने का मुख्य कारण पछुआ हवा है, जिसने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पछुआ हवा के  कारण  प्रदेश के लोग अहले सुबह और शाम को गुलाबी ठंड का एहसास कर रहे है। इस दौरान पछुआ हवा की रफ्तार 10-12 किमी रहेगी। 

मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में मानसून का विदाई भारत से भी हो जाएगी। देश से मानसून की विदाई होने के साथ ठंड पूरे देश में अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर देगा। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने अगले दो दिनो के लिए बिहार के कुछ जिलों में बारिश की आशंका जताई है। 

मौसम विभाग के अनुसार बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती हैं। मौसम विभाग  ने बताया है कि प्रदेश में  पिछले 24 घंटे में सबसे न्यूनतम  तापमान 20. 2 डिग्री सेल्सियस डेहरी में दर्ज किया गया है।

ऋतिक की रिपोर्ट

Editor's Picks