बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में हुआ रेलवे का 100 परसेंट विद्युतीकरण, रेलवे के विकास के लिए बिहार के हिस्से में आए इतने हजार करोड़ रुपए

बिहार में हुआ रेलवे का 100 परसेंट विद्युतीकरण, रेलवे के विकास के लिए बिहार के हिस्से में आए इतने हजार करोड़ रुपए

PATNA : केंद्रीय बजट में बिहार को विशेष पैकेज की घोषणा हुई है। जिसको लेकर बिहार सरकार ने अपनी खुशी जाहिर की है। जिसके बाद अब बिहार में रेलवे के विकास के लिए कितनी राशि का आवंटन किया गया  है, अब यह भी स्पष्ट हो गया है। बिहार में रेलवे के विकास के लिए 10033 करोड़ रुपए का आवंटन हुआ है। इस बात की जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया को संबोधित करते हुए दी।

रेल मंत्री ने बिहार में चल रहे प्रोजेक्ट्स की जानकारी देते हुए बताया कि यहां जिन प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है. उस पर 79 हजार करोड़ रुपए खर्च किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि कई जगह काम तेजी से चल रहे हैं।

सौ परसेंट विद्युतीकरण

रेल मंत्री ने बताया कि बिहार अब ऐसे राज्यों में शामिल हो गया है। जहां सभी रेल रुटों पर सौ परसेंट विद्युतीकरण का कार्य हो गया है। रेल मंत्री ने इसे बिहार के लिए बड़ी उपलब्धी बताया।

Suggested News