बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अपने बिस्तर से नीचे गिर गई 160 किलो की महिला, परिवारवाले उठा पाने में हुए फेल, तो लेनी पड़ी फायर बिग्रेड की मदद

अपने बिस्तर से नीचे गिर गई 160 किलो की महिला, परिवारवाले उठा पाने में हुए फेल, तो लेनी पड़ी फायर बिग्रेड की मदद

DESK : कभी-कभी अधिक वजन के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। महाराष्ट्र में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां 160 किलो की एक महिला अपने बिस्तर से नीचे गिर गई। स्थिति यह हो गई कि अधिक वजन के कारण महिला को परिवार के लोग भी नहीं उठा पाए। जिसके बाद उसे उठाने के लिए फायर बिग्रेड की मदद लेनी पड़ी।

मामला महाराष्ट्र के ठाणे का है। यहां नगर निगम के एक अधिकारी ने कहा कि गुरुवार को महाराष्ट्र के ठाणे शहर में 160 किलोग्राम वजन वाली एक बीमार महिला बिस्तर से गिर गई थी। जिसके बाद उसके परिवार ने उसे उठाने के लिए अग्निशमन विभाग से मदद मांगी।

बताया गया कि 62 वर्षीय विधवा छाया वर्तक को फर्श पर लेटे हुए देखा गया, वह असहाय थी, खुद को हिलाने में असमर्थ थी क्योंकि उसका वजन 160 किलोग्राम से अधिक था, हालांकि उसे कोई दर्द नहीं था।

बचावकर्मियों ने अपास में सलाह के बाद एक सरल लेकिन तेज़ ऑपरेशन करने का निर्णय लिया - कुछ मोटी चादरें बिछाईं और महिला को लोटाकर उस पर ले लिया। इसके बाद उसे वापस बेड पर लिटा दिया।

ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के एक अधिकारी ने कहा, महिला के परिवार के सदस्य उसे वापस बिस्तर पर रखने में असमर्थ थे। टीएमसी के आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख के अनुसार, घबराए हुए परिवार के सदस्यों ने मदद के लिए अग्निशमन अधिकारियों को बुलाया।

उन्होंने कहा, क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन सेल (आरडीएमसी) की एक टीम फ्लैट में पहुंची, महिला को उठाया और बिस्तर पर लिटा दिया। अधिकारी ने बताया कि गिरने के कारण महिला को कोई चोट नहीं आई। उन्होंने कहा, हालांकि आरडीएमसी कई आपातकालीन कॉलों का जवाब देता है, लेकिन यह असामान्य था।


Suggested News