बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लॉक डाउन की वजह से गया में फंसे एमपी के 85 पिंडदानी, प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

लॉक डाउन की वजह से गया में फंसे एमपी के 85 पिंडदानी, प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

Gaya : मध्यप्रदेश से आए लगभग 85 पिंडदानी लॉक डाउन की वजह से गया शहर में फंसे हुए हैं। इन पिंडदानियों के समक्ष खाने-पीने की समस्या उत्पन्न हो गई है। वहीं वापस जाने के लिए भी इनके पास पैसे नहीं है और ना ही ट्रेनें चल रही है ना ही कोई किसी तरह के वाहन का आवागमन हो रहा है। अब इनलोगों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।  

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिला निवासी पूजा बैरागी और नागदा जिला निवासी भेरू लाल देवड़ा ने बताया कि वे लोग मध्यप्रदेश के नागदा, इंदौर और उज्जैन जिले से पिंडदान के लिए कुल 85 लोग विगत 21 मार्च को गयाजी पहुंचे थे। 

यहां पिंडदान कर्मकांड करने के बाद 23 मार्च की रात्रि उन्हें वापस ट्रेन द्वारा मध्यप्रदेश जाना था। लेकिन इस बीच जनता कर्फ्यू एवं लॉक डाउन होने की वजह से सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई। वाहनों का भी आवागमन बंद कर दिया गया। इसलिए वे लोग यहां फंसे हुए हैं। 

उन्होंने बताया कि उनके साथ महिलाएं और छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। जो पैसे लाए थे, वह खत्म हो गए। अब खाने-पीने की भी समस्या उत्पन्न हो गई है। उन्होंने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि किसी तरह उन्हें घर वापस भेजा जाए या फिर उनके लिए खाने-पीने की व्यवस्था की जाए।


गया से मनोज कुमार सिंह की रिपोर्ट


Suggested News