बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा का 9 वां स्थापना दिवस आज, राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने केक काटकर नेताओं और कार्यकर्ताओं को दी बधाई

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा का 9 वां स्थापना दिवस आज, राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने केक काटकर नेताओं और कार्यकर्ताओं को दी बधाई

PATNA : हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के सूचना प्रावैधिकी एवं लघु सिंचाई मंत्री डॉ.संतोष कुमार सुमन ने पार्टी के नौवें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं- समर्थकों के साथ पार्टी कार्यालय में केक काटकर मनाया एवं शीर्ष नेताओं के साथ सभी लोगों को बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एक दशक से भी कम समय में बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में संगठन की उपस्थिति बड़ी बात है। 

उन्होंने कहा कि हाल के संसदीय चुनाव में गया सीट जीत कर पार्टी पहली बार लोकसभा पहुँची और पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी केंद्र सरकार में एमएसएमइ मंत्री बने। यह एक बड़ा मुकाम है, जो हमें गरीबों के लिए और अधिक काम करते रहने के लिए प्रेरित करेगा। इस भरोसे के लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत आभार व्यक्त करते हैं।

डॉक्टर सुमन ने कहा कि जीतन राम मांझी के संरक्षण और अनुभवी नेतृत्व में बिहार की जनता,  विशेष कर दलितों-गरीबों ने जो विश्वास जताया है, वह पार्टी की बड़ी पूंजी है। इसके बल पर हम अपने समाज की सेवा और प्रभावी ढंग से कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस पर पार्टी सरकार और संगठन, दोनों के माध्यम से जनता के जीवन में अधिक रौशनी, अधिक खुशहाली लाने का संकल्प दोहराएगी। 

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मांझी और डॉ संतोष के नेतृत्व में पार्टी और भी बड़े मुकाम को हासिल करेगी। हम आनेवाले दिनों में सभी सदनों में अपनी संख्याँ बढ़ाएंगे। इस अवसर पर पार्टी के विधायक प्रफुल्ल मांझी, विधायक ज्योति देवी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भागवत लाल वैश्यन्त्री, संगठन सचिव राजन सिद्दीकी, साकेत यादव, कमाल परवेज, रामजी सिंह, गीता पासवान, अविनाश कुमार, अनिल रजक, श्रवण कुमार, रविंद्र शास्त्री, आकाश कुमार, नीरज पटेल, रणविजय पासवान,अखिलेश कुमार आदि सैकड़ों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Suggested News