बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गांजा तस्करी के एक बड़े गिरोह का खुलासा, 800 किलोग्राम गांजा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा-आंध्र प्रदेश तक लिंक

गांजा तस्करी के एक बड़े गिरोह का खुलासा,  800 किलोग्राम गांजा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा-आंध्र प्रदेश तक लिंक

DESK. गांजा तस्करी के एक बड़े गिरोह पर शिकंजा कसते हुए 800 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है. करोड़ों रूपये के गांजा की बरामदी पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा  रही है. उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 800 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक, बरामद किये गये गांजा की कीमत करीब 3.20 करोड़ रुपये है। पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार और उनकी टीम ने सुदामा चौधरी, अनीश और प्रवीण को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि तस्करों की निशानदेही पर एक ट्रक में भरकर ले जाये जा रहे 800 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। अधिकारी ने बताया कि इस गिरोह का सरगना सुदामा चौधरी है और वह पहले भी गांजा तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला की दवाइयां लाने-ले जाने वाली गाड़ियों के माध्यम से गांजा तस्करी किया जाता था। अधिकारी ने बताया कि ये लोग दवाई के नीचे गांजा छुपाकर ओडिशा, आंध्र प्रदेश से गांजा तस्करी कर  दिल्ली लाते थे।

उन्होंने बताया कि यह गांजा उच्च गुणवत्ता का है और ये तस्कर उसमें एक विशेष रासायनिक परिवर्तन मिलाते थे, जिसकी वजह से इसकी क्षमता कई गुना बढ़ जाती है। जब्त किये गये गांजा की कीमत करीब 40 हजार रुपए प्रति किलोग्राम है।

Suggested News