बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर ओवरटेक करने के दौरान पलट गई तेज रफ्तार कार, हादसे में पांच लोगों की मौत

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर ओवरटेक करने के दौरान पलट गई तेज रफ्तार कार, हादसे में पांच लोगों की मौत

UNNAV : खबर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे से जुड़ी है। जहां उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ है। जहां ओवरटेक करने की कोशिश में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

अयोध्या के थे सभी मृतक

मरनेवालों की पहचान अयोध्या के नयाबाजार निवासी वैभव पांडेय, मनोज सिंह पुत्र समर सिंह, अरविंद सिंह पुत्र भगवान सिंह, अनुज पांडेय, आशीष और रजवापुर थाना परशुरामपुर, बस्ती के महेंद्र सिंह कार से दिल्ली से आयोध्या जा रहे थे।

बताया जा रहा है कार दिल्ली से अयोध्या जा रहे थे। बांगरमऊ क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे स्थित बहलोलपुर गांव के पास शाम छह बजे आगे चल रहे किसी वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कई बार पलटी खाने से कार के परखचे उड़ गए। 

ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला

हादसा देख राहगीरों के दिल दहल उठे। राहगीरों और ग्रामीणों ने कार में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की। इसी दौरान यूपीडा टीम और पुलिस पहुंच गई। वैभव, मनोज और अरविंद की मौत हो चुकी थी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया, जबकि जख्मी महेंद्र, आशीष और अनुज पांडेय को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान महेंद्र सिंह और अनुज पांडेय ने भी दम तोड़ दिया। 

जानकारी पर सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राय अस्पताल पहुंचे। उन्होंने महेंद्र व अनुज की मौत होने की पुष्टि की। एएसपी दक्षिणी प्रेमचंद्र ने बताया कि कार सवार छह लोग दिल्ली से लौट रहे थे। हादसे की जानकारी सभी के घरवालों को दे दी गई है।

Suggested News