बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वैश्विक नेता के रूप में प्रधानमंत्री मोदी से दुनिया को उम्मीद, रूस और यूक्रेन के दौरे पर मिले सम्मान ने किया साबित : अरविंद सिंह

वैश्विक नेता के रूप में प्रधानमंत्री मोदी से दुनिया को उम्मीद,  रूस और यूक्रेन के दौरे पर मिले सम्मान ने किया साबित : अरविंद सिंह

PATNA : :- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय मंचों परप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत का कद लगातार बढ़ रहा प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी की रूस और यूक्रेन की हाल की यात्राओं से साफ हैं कि वे एकमात्र वैश्विक नेता हैं जिनकी बात दोनों देशों ने सुनी हैं। आज भारत की ओर विश्व के सारे देश आशा भरी निगाहों से नजरे गड़ाई हुईं हैं।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज ग्लोबल साउथ की सबसे बड़ी आवाज बन गया है। और हर देश आज के समय में महत्वपूर्ण मुद्दों पर भारत की राय पर विचार करता है और सुनता है। 

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी को हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया हैं। इसके साथ ही रूस उन 16 देशों में शामिल हो गया है, जिन्होंने हमारे मा प्रधानमंत्री को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया है। इन देशों में यूएई, सऊदी अरब, अफगानिस्तान, मालदीव और बहरीन जैसे मुस्लिम देश भी शामिल हैं। 

इससे साफ जाहिर हैं कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में लगातार भारत का कद बढ़ रहा हैं और भारत विश्व गुरु बनकर उभर रहा है।

Suggested News