बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

"एक ही मंत्री के पास है चार से पांच विभाग, सीएम जल्द करें विस्तार- कांग्रेस", बिहार में मंत्रिमंडल की विस्तार ने पकड़ा तूल, जदयू-कांग्रेस-राजद आमने सामने

"एक ही मंत्री के पास है चार से पांच विभाग, सीएम जल्द करें विस्तार- कांग्रेस", बिहार में मंत्रिमंडल की विस्तार ने पकड़ा तूल, जदयू-कांग्रेस-राजद आमने सामने

PATNA: बिहार की सियासी पारा इन दिनों हाई है। जैसे जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रही है। वैसे वैसे पक्ष विपक्ष में आरोप- प्रत्यारोप का दौर बढ़ते जा रहा है। वहीं राज्य की राजनीति इन दोनों अलग रास्ते पर ही चल रही है। बिहार में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर जदयू-राजद और कांग्रेस आमने सामने आ गई है। कांग्रेस बीते कई महीनों से सरकार से मंत्रिमंडल का विस्तार करने की मांग कर रही है। लेकिन राज्य में अब तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हुआ है। ऐसे में कांग्रेस के नेताओं की नाराजगी उनके बयानों से साफ झलक रहा है। वहीं एक बार फिर कांग्रेस ने मंत्री मंडल के विस्तार की मांग की है।  

कांग्रेस नेता राना सुजित सिंह ने कहा कि, बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राहुल गांधी बार-बार नीतीश कुमार जी से बात कर रहा हैं। उन्होंने लालू यादव और तेजस्वी यादव से भी इस बाबत में बात की है। पर ऐसा देखा जा रहा है कि इस मुद्दे को आपस में एक दूसरे पर फेंका जा रहा है, जबकि बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार बहुत पहले ही हो जाना चाहिए था। कांग्रेस नेता ने कहा कि, मंत्रिमंडल का विस्तार ना होने के वजह से बिहार की विकास में काफी फर्क पड़ रहा है। एक मंत्रियों के पास तीन तीन चार चार मंत्रालय है जिस वजह से वह मंत्रालय के ऊपर अच्छी तरह से ध्यान नहीं दे पा रहे हैं।

वहीं कांग्रेस नेता ने सीएम से आग्रह करते हुए कहा कि, मैं नीतीश कुमार से आग्रह करूंगा कि जल्द से जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार करें और बिहार की विकास को एक नई प्रगतिशील रास्ते पर लेकर जाएं। जैसा की बार-बार अन्य घटक दल कह रहे हैं। मैं अनुरोध करूंगा कि मंत्रिमंडल का जल्द से जल्द विस्तार करें। उन्होंने कहा कि, 2024 का लोकसभा चुनाव भी आने वाला है और अभी तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पाया है। इसके बाद 2025 में विधानसभा का चुनाव होने वाला  है। सिर्फ 1 साल ही बच्चा है और अगर अभी मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाता है तो कम से कम बिहार को एक अच्छी विकास प्रगतिशील रास्ते पर लाया जा सकता है और सभी के मेहनत से बिहार को प्रगति के पथ पर लाया जा सकता है।

वहीं कांग्रेस नेता के इस बयान पर जदयू राजद ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि, मंत्रिमंडल का विस्तार सीएम नीतीश के विशेष आधिकार में आता है। उनको जब करना होगा तब कर लेंगे। जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक सिंह ने कहा कि, कैबिनेट का विस्तार मुख्यमंत्री जी का विशेष अधिकार है, कैबिनेट विकास कब करना है, कब नहीं करना है, किन को शामिल करना है, किन को नहीं करना है, यह फैसला मुख्यमंत्री जी लेंगे। जहां तक गठबंधन का सवाल है गठबंधन में सभी घटक दल शामिल है। सबके वरिष्ठ नेता मिलकर कोई भी फैसला लेंगे। इसीलिए कुछ लोग परेशान नहीं हो। मुख्यमंत्री ने पहले भी सही समय पर सही फैसला लिया है और आने वाले समय पर भी सही फैसला करेंगे। जो बिहार के और सब के हित में होगा।  

राजद नेता शक्ति सिंह यादव ने कहा है कि,मंत्रिमंडल के विकास का विशेष अधिकार मुख्यमंत्री का होता है। यह खबर कहां से आ रही है मुझे नहीं पता। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री ससमय मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। उन्होंने कहा कि, कई बार तो खबर चली है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है। अभी तक कहां हुआ। जब मुख्यमंत्री को लगेगा तब वह मंत्रिमंडल का विस्तार कर लेंगे। 

Suggested News