बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंबई में सुबह सुबह तीन मंजिला इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, राहत-बचाव कार्य जारी

मुंबई में सुबह सुबह तीन मंजिला इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, राहत-बचाव कार्य जारी

DESK: मुंबई में तीन-मंजिला इमारत गिर गई है। इमारत के मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। फिलहाल एनडीआरएफ, पुलिस और नगर पालिका की टीमें रेस्क्यू में जुटी हुई है। जानकारी अनुसार महाराष्ट्र की नवी मुंबई में तीन मंजिला इमारत 'इंदिरा निवास' गिर गई है। घटना शाहबाज गांव में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है।  

NDRF,मुंबई पुलिस और फायर डिपार्टमेंट और नगर पालिका की टीमें मौके पर पहुंच गईं और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई हैं। शाहाबाज गांव नवी मुंबई के सीबीडी बेलापुर इलाके में है। इमारत का नाम 'इंदिरा निवास' बताया जा रहा है। यह इमारत ग्राउंड प्लस 3 मंजिला थी। फायर ब्रिगेड ने बताया कि यह घटना आज यानी शनिवार की सुबह 4:35 पर हुई। इस हादसे में दो लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।     

दरअसल, इमारत गिर सकती है, इस आशंका के चलते बिल्डिंग में जितने लोग थे, वे सभी दुर्घटना से पहले ही बाहर आ गए थे। वहीं, दो लोगों को बाहर आने में देरी हुई, जिस वजह से उनके इस मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई है। इमारत 10 साल पूरानी बताई जाती है। 

पालिका आयुक्त नवी मुंबई, कैलाश शिंदे ने जानकारी दी है, "करीब आज सुबह 5.00 बजे के पहले ये इमारत ढह गई। ये जी+3 की इमारत है सेक्टर-19, शाहबाज गांव में है। इस 3 मंजिला इमारत से 52 लोग सुरक्षित बाहर निकले और मलबे में फंसे 2 लोगों को बचाया गया है। अभी भी 2 लोगों के फंसे होने की आशंका है।"

Suggested News