बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खाना खिलाने वाली माहिला को नशेड़ी ने मारी गोली, हालत नाजुक

खाना खिलाने वाली माहिला को नशेड़ी ने मारी गोली, हालत नाजुक

डेस्क... बिहार के सहरसा जिले में एक नशेड़ी ने महिला को गोली मार दी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मामला सदर थाना क्षेत्र के छपरा टोला वार्ड नंबर 31 की है, जहां एक नशेड़ी ने इस घटना को अंजाम दिया है। 

बताया जाता है कि आरोपी वेदनाथ शर्मा देर रात नशे की हालत में महिला के घर आया, फिर उसने महिला से खाना मांगा। खाना खाने के बाद आरोपी ने महिला पर गोली चला दी। गोली महिला के कमर जा लगी। इसके बाद महिला को उसके परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद आरोपी नशेड़ी फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


Suggested News