बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चार साल की आशिकी की बाद घर से भागकर रचाई शादी, अब अपनी सुरक्षा के लिए गुहार लगा रही प्रेमी जोड़ी

चार साल की आशिकी की बाद घर से भागकर रचाई शादी, अब अपनी सुरक्षा के लिए गुहार लगा रही प्रेमी जोड़ी

NAWADA : नवादा के नवविवाहिता प्रेमी जोड़ा ने प्रशासन को आवेदन देकर जान माल की सुरक्षा का गुहार लगायी है। नालंदा प्रशासन को दिए गए आवेदन में रजौली थाना क्षेत्र के रामदेव गांव निवासी विनोद राजवंशी की पुत्री नेहा कुमारी ने कहा है कि मेरी उम्र साढ़े 18 साल है। इसी महीने के 4 दिसंबर को अपनी मर्जी से पकरीबरावां थाना क्षेत्र के दक्षिण रजवरिया गांव निवासी छोटेलाल राजवंशी के पुत्र ऋतिक कुमार से प्रेम विवाह किए हैं। लेकिन मेरे नानी घर नालंदा जिले के विरायतन के लोग मुझे सही से जीने नहीं दे रहे हैं और ससुराल में आकर मेरे पति को मारपीट करने की धमकी दे रहे हैं। जिससे मैं काफी परेशान हूं।

 प्रेमी जोड़ा नवविवाहिता ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा किहै हमारे परिवार को परेशान ना करें  मैंने अपनी मर्जी से  विवाह किया है,दोनों लड़का लड़की का नानी घर नालंदा जिले के विरायतन है। विरायतन में ही दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। फिर करीब 5 वर्षों तक दोनों एक दूसरे से मोबाइल पर बात करते रहे। धीरे-धीरे प्यार का परवान चढ़ता गया और साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे।  इसी बीच 4 दिसंबर को भागकर दोनों ने कोर्ट में शादी रचा ली है। 

लेकिन लड़की के परिजनों को यह शादी रास नहीं आ रहा है। जिसके बाद लड़की के परिजन ने लड़के पर अपहरण का मामला दर्ज करवा दिया। मामला दर्ज होने के बाद एक तरफ नालंदा पुलिस प्रेमी जोड़े को परेशान कर रहा है तो वहीं लड़की के परिजन भी लड़का के साथ मारपीट की धमकी दे रहा है। जिससे प्रेमी जोड़ा काफी तंग आ चुका है।

 जिसको लेकर दोनों नालंदा प्रशासन आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है। बता दे दोनों नवविवाहिता प्रेमी जोड़ा नवादा पहुंची और अपनी पूरी बात वीडियो के माध्यम से बताई है। दोनों के पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं। और जातीय विवाह से भी लड़की के पिता काफी नाराज है। लड़का के पिता दोनों को रखना चाहते हैं।

Suggested News