बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हाथरस की घटना के बाद प्रेमानंद महाराज ने लिया बड़ा फैसला, नहीं करेंगे पदयात्रा, बागेश्वर बाबा ने रद्द किया जन्मदिन का कार्यक्रम

हाथरस की घटना के बाद प्रेमानंद महाराज ने लिया बड़ा फैसला, नहीं करेंगे पदयात्रा, बागेश्वर बाबा ने रद्द किया जन्मदिन का कार्यक्रम

DESK : हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 122 लोगों की मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया है। वहीं इसका असर दूसरे धर्मगुरुओं के कार्यक्रमों पर भी पड़ा है। कई कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ हाथरस हादसे के बाद प्रेमानंद महाराज ने मथुरा में अपनी रात की पदयात्रा को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी है। 

भविष्य में ऐसी कोई भी घटना न घटे, ऐसी ठाकुर जी के चरणों में प्रार्थना है। प्रेमानंद महाराज ने कहा है कृपया कोई भी श्रद्धालु रात में रास्ते में दर्शन के लिए खड़े न हों। न ही रास्ते में किसी प्रकार की भीड़ लगाएं। श्रीहित राधा केली कुंज परिकर की ओर से जारी लेटर में लिखा हाथरस में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना हृदय विदारक और अत्यंत दुखद है। हादसे में हम सबकी सवेदनाएं परिजनों के साथ हैं।

प्रेमानंद के लिए रास्ते में बिछाए जाते हैं फूल
 रात में जब संत प्रेमानंद महाराज आश्रम के लिए निकलते हैं, तब उनके अनुयायी रास्ते भर फूलों से रंगोली बनाते हैं। निवास से लेकर आश्रम तक का रास्ता फूलों से पट जाता है। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं हर कोई एक झलक पाने को उनका इंतजार करता है। जगह-जगह उनकी आरती उतारी जाती है।

बागेश्वर बाबा ने अपने जन्मदिन का कार्यक्रम किया रद्द

इधर, बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आज (4 जुलाई) अपने जन्मदिन पर होने वाले कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। इस कार्यक्रम में लाखों की संख्या में लोगों के आने की उम्मीद थी।


Suggested News