बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी घटी भाजपा की ताकत, फिर भी एक साथ मिल सकती है 8 सीटें, जानिए कैसें ?

लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी घटी भाजपा की ताकत, फिर भी एक साथ मिल सकती है 8 सीटें, जानिए कैसें ?

PATNA: राज्यसभा में भाजपा की ताकत घटती हुई नजर आ रही है। बीजेपी कोटे से राज्यसभा के 4 मनोनीत सदस्य शनिवार को रिटायर हो गए। उनके सदन से जाते ही भाजपा की संख्या 86 रह गई है। वहीं राज्यसभा में एनडीए की कुल सीटों की बात करें तो उनकी संख्या 101 है। हालांकि माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में भाजपा की सीटों में बढ़ोतरी हो सकती है। 

बता दें कि, राज्यसभा में मौजूदा सदस्यों की संख्या 226 है। फिलहाल राज्य सभा में 19 सीटें खाली है। 19 सीटों में से 4 सीटें जम्मू-कश्मीर की हैं। जहां विधानसभा चुनाव होने के बाद ही राज्यसभा के इलेक्शन होंगे। इसके अलावा 4 सीटें नामित सदस्यों की खाली हैं। वहीं 11  राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है, जो महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना, हरियाणा, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा और असम जैसे राज्यों की हैं। 

राजनीतिक जानकारों की मानें तो 11 सीटों में से 8 सीटें एनडीए आसानी से जीत सकती है। जिन 11 सीटों पर चुनाव होना है उनमें से 10 सीटें इसलिए खाली हुई क्योंकि इन सदस्यों ने लोकसभा चुनाव लड़ा था और जीतने के बाद राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। वहीं अगर एक सीट की बात करें तो ये सीट बीआरएस के राज्यसभा सांसद रहे के. केशव राव के इस्तीफे देने के बाद खाली हुआ है। 

के. केशव राय अब कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि एनडीए 8 सीटों पर आसानी से जीत सकती है। वहीं इंडिया गठबंधन के खाते में भी 3 सीटें आ सकती है। कांग्रेस को उम्मीद है कि उसकी संख्या भी तेलंगाना में जीत के चलते 27 तक पहुंच जाएगी। यह आंकड़ा विपक्ष के नेता का पद पाने के लिए जरूरी 25 से 2 सीट अधिक होगा। 

गौरतलब है कि एनडीए के पास भले ही अपने दम पर बहुमत नहीं है, लेकिन राज्यसभा में वाईएसआर कांग्रेस, बीजेडी, एआईएडीएमके जैसे दलों के समर्थन से वह जरूरी बिल पारित कराती रही है। शनिवार को मनोनीत सांसद राकेश सिन्हा, राम शकल, सोनल मानसिंह और महेश जेठमलानी का कार्यकाल समाप्त हो गया। इन लोगों ने संसद सदस्य बनने के बाद भाजपा की सदस्यता ले ली थी। 

Suggested News