बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लॉस एंजिलिस से उड़ान भरने के बाद विमान का पहिया निकला, अटक गई सैंकड़ों यात्रियों की जान

लॉस एंजिलिस से उड़ान भरने के बाद विमान का पहिया निकला, अटक गई सैंकड़ों यात्रियों की जान

लॉस एंजिलिसः बोइंग  विमान ने एक बार फिर सैंकड़ों यात्रियों की जान को खतरे में डाल दिया।  अमेरिका के लॉस एंजिलिस में यूनाइटेड एयरलाइंस के बोइंग जेट विमान का पहिया सोमवार को उड़ान भरते समय निकल गया। हालांकि, बाद में विमान को डेनवर में सुरक्षित उतार लिया गया। 

विमानन कंपनी ने यह जानकारी दी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

विमानन कंपनी के अनुसार लॉस एंजिलिस में विमान का पहिया बरामद कर लिया गया है। हम घटना के पीछे की वजहों की जांच कर रहे हैं।” घटना के समय बोइंग 757-200 विमान में 174 यात्री और चालक दल के सात सदस्य सवार थे। 

बता दें इससे पहले, सात मार्च को सैन फ्रांसिस्को से उड़ान भरने वाले यूनाइटेड एयरलाइन के बोइंग बी777-200 जेट विमान का पहिया बीच हवा में टूटकर गिर गया था। घटना के कारण विमान हवाई अड्डे के पार्किंग क्षेत्र में एक कार के ऊपर जा गिरा था। 


Suggested News