बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हुई करारी हार के बाद आज बीजेपी की बड़ी बैठक, जेपी नड्डा लगाएंगे क्लास

विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हुई करारी हार के बाद आज बीजेपी की बड़ी बैठक, जेपी नड्डा लगाएंगे क्लास

DESK: 7 राज्य के 13 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव के रिजल्ट सामने आ गई है। विधानसभा उपचुनावों में भाजपा और एनडीए को करारी हार का सामना करना पड़ा है। लोकसभा चुनावों के बाद यह भाजपा नीत एनडीए के लिए एक साथ कई राज्यों में झटका लगने वाला चुनाव परिणाम रहा है। बिहार के रुपौली सहित देश के 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर आए चुनाव परिणाम में एनडीए उम्मीदवारों को 11 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है। वहीं अकेले भाजपा उम्मीदवारों को 9 सीटों पर हार मिली है। यह लोकसभा चुनाव के बाद एनडीए को विपक्षी दलों से लगा बड़ा झटका है। भाजपा के उम्मीदवार 13 में केवल दो सीट पर जीत हासिल कर पाए।

बता दें कि, विधानसभा उपचुनाव के परिणाम आने के बाद आज भाजपा बड़ी बैठक करने वाली है। यूपी में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 14 जुलाई यानी कि रविवार को होनी है। इस बैठक में पार्टी अपने आगामी कार्यक्रमों के साथ-साथ अपने रणनीतियों पर चर्चा करेगी। यह बैठक लखनऊ में डॉ राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में होगी।

इस बैठक में भाजपा के प्रमुख नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे जिसमें मुख्य रूप से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी अपनी इस बैठक में कुछ प्रस्ताव भी पास करेगी, इसमें राजनीतिक प्रस्ताव और आर्थिक प्रस्ताव शामिल हैं।

इनके अलावा इस बार पार्टी पहली बार सोशल मीडिया पर विशेष अभियान चलाने का भी प्रस्ताव लेकर आ रही है। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव के बाद अब विधानसभा चुनाव के लिए को लेकर के इस बैठक में बड़ा मंथन करने वाली है। इसी बैठक में आगामी उपचुनाव से लेकर आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन होने वाला है। यूपी में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन ने होने से पार्टी आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव में पूरी तैयारी के साथ उतरना चाहती है।

Suggested News