बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

योगी सरकार का गिराने के लिए अखिलेश ने खेल दिया बड़ा दांव, केशव प्रसाद मौर्य को दिया ऑफर - 100 लाओ,सरकार बनाओ

योगी सरकार का गिराने के लिए अखिलेश ने खेल दिया बड़ा दांव, केशव प्रसाद मौर्य को दिया ऑफर - 100 लाओ,सरकार बनाओ

उत्तर प्रदेश की राजनीति में  अखिलेश यादव के  एक ट्वीट से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। हाल ही में समाप्त हुए लोकसभा चुनाव मे यूपी मे  लचर प्रदर्शन के कारण भारतीय जनता पार्टी में आपस मे ही सिर फुटौव्वल शुरु  है। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य लगातार सक्रिय  दिख रहे हैं। दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर लखनऊ लौट चुके हैं। अखिलेश यादव  भाजपा के भीतर हो रहे धमासान के  बीच लगातार बयानवीर बने हुए है। समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर यूपी के राजनीति में खलबली मचा दी है। उन्होंने अपने ही अंदाज मे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को मानसून का स्पेशल ऑफर दे दिया है।  उन्होंने कहा है कि 100 लाओ, सरकार बनाओ। 

अखिलेश यादव के इस ट्वीट से  उत्तर प्रदेश की राजनीति को फिर से गरमा दिया हैै। दरअसल,इससे पूर्व  भी अखिलेश यादव  इस प्रकार का ऑफर दे चुके हैं उन्होने कहा था कि अगर उन्हें  सरकार बनाने का सपना पूरा करना है तो 100 विधायक अपने पाले मे लेकर इधर लाएं। समाजवादी पार्टी उनका बिना किसी र्शत के समर्थन कर देगी। इस बयान के जरिए उन्होंने केशव प्रसाद मौर्य को उन्होंने खुला ऑफर दिया था। अब एक बार फिर वे इस प्रकार की बात करते दिख रहे हैं।

यूपी बीजेपी में मचा हुआ है घमासान

लोकसभा चुनाव 2024 के बाद से उत्तर प्रदेश भाजपा के संगठन में लगातार अंदरुनी कलह बना हुआ है। पार्टी ने लोकसभा  चुनाव में 80 सीटो में मात्र 33 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं, विपक्षी   इंडिया गठबंधन  43 सीटों पर जीत दर्ज की। इस शानदीर जीत के बाद समाजवादी पार्टी यूपी की राजनीति में नंबर एक बन गई है। पार्टी ने  37 सीटों पर जीत का परचम लहराया । वही सहयोगी कांग्रेस  6 सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब हुई। इसके बाद से लगातार भाजपा में हार के कारणों की समीक्षा की जा रही हैं।  दिल्ली से लेकर लखनऊ तक बैठकों का दौर चल रहा है।

एक दिन पहले ही योगी ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की थी। जिसके बाद यूपी की राजनीति में उनके इस्तीफे की चर्चा शुरू हो गई थी। इसी बीच कार्यसमिति की बैठक में केशव प्रसाद मौर्य ने संगठन को सरकार से बड़ा बताकर प्रदेश के राजनीति में अलग ही बहस छेड़ दी है। सरकार बड़ा या संगठन चर्चा का विषय बन गया है।

 इस बीच विपक्षी दल भाजपा के भीतर चल रही कलह  के बीच अपनी रणनीति को नया रंग देने की कोशिश में जुट गए हैं। इस क्रम में अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य को एक बार फिर सरकार बनाने का मॉनसून ऑफर दे दिया है। 100 विधायकों को लाने पर सरकार बनाने का ऑफर दिया गया है।

रिपोर्ट -  रितीक कुमार

Suggested News