बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में अपनी बेबसी पर आंसू बहा रहा अलखदेव मध्य विद्यालय, नरक में तब्दील रास्ते से स्कूल जाना छात्र-छात्राओं की बनी मज़बूरी

गया में अपनी बेबसी पर आंसू बहा रहा अलखदेव मध्य विद्यालय, नरक में तब्दील रास्ते से स्कूल जाना छात्र-छात्राओं की बनी मज़बूरी

GAYA : गया मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर गुरारू बाजार में स्थित अलखदेव मध्य विद्यालय अपनी बेबसी पर आंसू बहा रहा है। आपको बता दे स्कूल में आने-जाने का रास्ता नरक में तब्दील हो गया है। यहाँ पढ़ने वाले विद्यार्थी एवं शिक्षक वर्षा एवं नाली के पानी के साथ कूडे कचरे में घुसकर कर विद्यालय जाने को मजबूर है।

बताया जा रहा है की य़ह विद्यालय मुख्यालय का विद्यालय है। छात्रों की संख्या लगभग 650 है। जिसमें 70 छात्र छात्राये उपस्थित रहते है। इसके बावजूद भी यहाँ के जनप्रतिनिधि द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जाता है। जिसका खामियाजा यहाँ के छात्रों को भुगतना पड़ता है। 

एक ओर जहाँ सरकार शिक्षा पर ध्यान दे रही है। वही दुसरी और शिक्षा विभाग के आलाधिकारी इसे अनदेखी कर रहे है जो घोर निंदनीय है। छात्रों ने बताया कि स्कूल का मात्र यही एक रास्ता है। छात्रों यह भी बताया कि पढ़ते समय कूडे कचरे का गंध आता है जिसके कारण कई छात्र छात्राओं बीमार पड़ गए है। 

गया से मनोज की रिपोर्ट

Suggested News