बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

44 साल में पहली बार खोले गए कोशी बराज के सभी गेट, बिहार के कई जिलों में बाढ़ के पानी ने मचाई तबाही

44 साल में पहली बार खोले गए कोशी बराज के सभी गेट, बिहार के कई जिलों में बाढ़ के पानी ने मचाई तबाही

PATNA: देश में इन दिनों भारी बारिश हो रही है। नेपाल में पिछले दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। वहीं करीब 44 साल के बाद नेपाल ने कोसी बराज के सभी 56 गेट खोल दिए हैं। वहीं इसके बाद बिहार में कोसी नदी में उफनाई हुई है जिससे कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। 

दरअसल, कोसी बराज के सभी गेट खोल दिए जाने के बाद रविवार को 3 लाख 94 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिसके बाद कोसी नदी का जलस्तर बढ़ गया है और बाढ़ का पानी कई गांवों में घर कर चुका है। इससे हजारों की आबादी प्रभावित हुई है। कोसी नदी जिसे 'बिहार का शोक' भी कहा जाता है, उसमें जलस्तर बढ़ने के बाद सुपौल, सहरसा और मधेपुरा जैसे जिले में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

बिहार के लिए परेशानी की बात यह है कि इस बार जुलाई महीने में ही कोसी नदी में जलस्तर जबरदस्त तरीके से बढ़ गया है। जानकारी के मुताबिक पिछले 44 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है, जब जुलाई के महीने में तकरीबन 4 लाख क्यूसेक पानी कोसी बराज से छोड़ा गया है। वहीं सुपौल, सहरसा और मधेपुरा जिलों में हालात ऐसे हैं कि नदी के अंदर बसे सैकड़ों गांव पूरी तरीके से जल में डूब गए हैं। 

वहीं नेपाल में लगातार बारिश के बाद आई बाढ़ से यूपी की मुश्किलें भी बढ़ीं हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। जिससे निचले इलाकों पर डूबने का खतरा मंडरा रहा है। वहीं सरकार के द्वारा लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए कवायद जारी है। 

Suggested News