बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अखिलेश यादव जिस केदारेश्वर महादेव मंदिर का करा रहे निर्माण वहां हुआ अद्भुत 'चमत्कार', शिखर पर फन फैलाए बैठे नागराज

अखिलेश यादव जिस केदारेश्वर महादेव मंदिर का करा रहे निर्माण वहां हुआ अद्भुत 'चमत्कार', शिखर पर फन फैलाए बैठे नागराज

PATNA: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव यूपी के इटावा के लायन सफारी रोड पर केदारेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण करवा रहे हैं। मंदिर का निर्माण कार्य जारी है। वहीं इसी बीच एक वाकया हुई जिसे देख मंदिर निर्माण कार्य में लगे मजदूर भय से कांपने लगे। दरअसल, सपा प्रमुख जिस मंदिर का निर्माण करवा रहे हैं, उसी मंदिर के शिखर पर कोबरा सांप फन फैला बैठा था। जिसे देख मिस्त्री और मजदूर डर गए। 

घटना गुरुवार की बताई जा रही है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सांप के फन फैलाकर बैठने और सांप के पकड़े जाने का वीडियो अखिलेश यादव ने शेयर किया है। वहीं मंदिर के शिखर पर सांप को देख मजदूरों में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। वे तुरंत नीचे उतर गये। सूचना पर पहुंचे वन्य जीव विशेषज्ञ ने कोबरा को रेस्क्यू करके बीहड़ में छोड़ दिया है।

बता दें कि, केदारेश्वर मंदिर निर्माण में आंध्र प्रदेश के मजदूर और मिस्त्री लगे हैं। उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर बनाये जा रहे इस मंदिर की चोटी पर इन दिनों काम चल रहा है। काम करने के दौरान ही एक मजदूर की नजर एक कोने में छुपे कोबरा पर पड़ी। उसने पास से देखा तो कोबरा फन फैलाकर खड़ा हो गया, ये देखकर उसकी चीख निकल गई।

कुछ ही देर में सभी काम करने वाले चोटी से नीचे उतर गये और काम बंद करके काम देख रहे व्यवस्थापक नीलेश पहुंचे। उन्होंने इसकी जानकारी वन्य जीव विशेषज्ञ डा.आशीष त्रिपाठी को बुलाया। डा.त्रिपाठी ने कड़ी मशक्कत के बाद कोबरा को पकड़ा और प्राकृतिक वास बीहड़ में छोड़ दिया।

Suggested News