बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा का ऐलान, राज्य में बीजेपी की सरकार बनी तो अपराधियों के घरों पर चलेगा बुलडोजर

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा का ऐलान, राज्य में बीजेपी की सरकार बनी तो अपराधियों के घरों पर चलेगा बुलडोजर

PATNA : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने प्रदेश में बढ़ रहे अपराध, भ्रष्टाचार और तमिलनाडु में मजदूरों की हत्या पर अपनी प्रतिक्रिया दिया है। सिन्हा ने कहा कि प्रदेश में अपराध, भ्रष्टाचार चरम पर है। लेकिन मुख्यमंत्री सत्ता सुख भोगने में इस कदर व्यस्त हैं कि उनको जनता का दर्द दिखाई नहीं पड़ता है। छपरा का जिक्र करते हुए सिन्हा ने कहा कि विगत दिन पूर्व जिस तरीके से छपरा में दो युवकों को पीट-पीट कर हत्या कर दिया गया था। लेकिन इस खबर को दिखाने वाले मीडिया बंधुओं पर गलत तरीके झूठा एफआईआर कर उनको फंसाया गया। सिन्हा ने कहा कि देश के चौथे स्तंभ पत्रकार होते हैं। लेकिन जिस तरीके से मीडिया बंधुओं को खबर प्रकाशन और प्रकाशित के लिए तानाशाही कानून तरीके से फंसाया जा रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का क्या हाल है। 

सिन्हा ने कहा कि सरकार में अपराधियों और भ्रष्टाचारियों की जमात बैठी है तो इंसाफ की मांग किस से किया जाए। सिन्हा ने आगे कहा कि मुजफ्फरपुर के कांटी हत्याकांड में शामिल मंत्री को शीघ्र बर्खास्त कर गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि 9/2/23 को कांटी कोठिया ऐस डेक के पास राहुल सहनी की हत्या की गई। हत्या के विरुद्ध मृतक के पिता लाल बाबू सहनी एवं अन्य ग्रामीणों द्वारा कांटी थानाध्यक्ष को आवेदन दिया गया। जिसे स्वीकार नहीं किया गया। आवेदन में मंत्री एवं अन्य अपराधियों की हत्या में संलिप्तता की चर्चा थी।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मंत्री के दबाव में  थाना अध्यक्ष द्वारा शव देने के नाम पर सादे कागज पर अंगूठा भी लगवाया गया। अफसोस की बात यह कि अभी तक कोई कार्रवाई नहीं गई। मृतक के परिवार पर आवेदन वापस लेने का दबाव मंत्री के समर्थकों द्वारा दिया जा रहा है। वापस नहीं लेने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सदन में घोषणा के बाद भी मंत्री की भूमिका की न तो जांच हुई और न ही कोई कार्रवाई की गई।

सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री जो कहते हैं की " ना किसी को बचाते हैं और ना फंसाते हैं" यह बिल्कुल झूठा और बेबुनियाद बातें हैं। बिहार की जनता जान चुकी है कि आज किस तरीके से बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार बढ़ा है। लेकिन मुख्यमंत्री इसको जनता राज बताने में लगे हैं। लेकिन अब यह जनता राज नहीं गुंडाराज बन चुका है। सिन्हा ने आगे कहा कि अगर बिहार में भाजपा की सरकार आती है तो जितने भी महागठबंधन की सरकार में अपराधियों के गोलियों से या फिर अपराधियों द्वारा हत्या किए जाने वाले परिजनों को अपराधियों के ऊपर स्पीडी ट्रायल चलाएंगे और उनका संपत्ति जप्त कर उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जाएगा। 

तमिलनाडु के वीडियो को लेकर सिन्हा ने कहा कि अगर तमिलनाडु का वीडियो गलत है तो इसका रिपोर्ट सदन पटल पर रखा जाए और जितने भी तमिलनाडु से मजदूर घर वापस आए हैं उनसे जाकर बात करके सही सूचना की जानकारी दी जाए।

Suggested News