बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में मछली पालने के लिए इस्तेमाल हो रहे पोखर में असमाजिक तत्वों के घोल दिया जहर, लाखों रूपए की मछलियां मर कर किनारे लगी

भागलपुर में मछली पालने के लिए इस्तेमाल हो रहे पोखर में असमाजिक तत्वों के घोल दिया जहर, लाखों रूपए की मछलियां मर कर किनारे लगी

BHAGALPUR : खबर भागलपुर जिले के लोदीपुर थाने से जुड़े है। जहां मछली पालन के लिए इस्तेमाल किए जा रहे पोखरे के पानी में गांव के कुछ लोगों ने जहर मिला दिया। जिसके कारण पोखरे की सारी मछलियां मरकर किनारे लग गई। वहीं मछलियों का पालन करनेवाले किसान ने बताया कि उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है। मामले में पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 

मामला लोदीपुर थाना क्षेत्र के गौहारियो गांव में 1 एकड़ 40 डिसमिल चमरिया पोखर है। इस पोखर में छोटे लाल मंडल पिता स्व कंचन मंडल मछली पालन करते हैं। पीड़ित कहते हैं कि विगत 13 जून को रात्रि के करीब 11 बजे मेरे गांव के ही चंदन मंडल,तिरंगा मंडल और इन्द्रदेव मंडल ने मेरे पोखर में जहर दे दिया और भाग गया। देखते ही देखते करीब 05 क्विंटल मछली मर कर किनारे आ गया। वहीं अभी मछली छोटी है तो करीब 2 लाख का नुकसान हुआ है लेकिन आंकड़ा करीब 10 लाख के पार है।

मंत्री भी पहुंचे, मुआवजे का दिया भरोसा

 वहीं पीड़ित छोटे लाल मंडल ने इसकी लिखित शिकायत लोदीपुर थाना में किया है।स्थल निरीक्षण हेतु राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर टी आई जागरूकता संगठन भारत के रोजगार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय सुमित कुमार सिंह पहुंचे और संबंधित पदाधिकारियों से बात कर उचित मुआवजे की मांग की। बहरहाल पीड़ित परिवार काफी डरे सहमें है क्योंकि मछली पालन ही उनका एक मात्र जीविका का साधन है। वहीं लोदीपुर थाना अध्यक्ष श्यामला कुमार ने कहा कि जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


रिपोर्ट --balmukund kumar भागलपुर

Suggested News